धड़ाधड़ ट्रांसफर-पोस्टिंग क्यों कर रही है बिहार सरकार? अब तक 51 IAS का हो चुका तबादला

Bihar IAS Transfers: बिहार सरकार ने प्रशासन को नई धार देने के लिए तीन अलग-अलग आदेशों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 51 अधिकारियों का व्यापक फेरबदल किया है। इस 'मंथन' से कई महत्वपूर्ण विभागों और संवेदनशील जिलों को नई कमान मिली है।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड13 Dec 2025, 08:29 AM IST
 नीतीश सरकार में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के फेरबदल।
नीतीश सरकार में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के फेरबदल।

Bihar Transfer Posting News: बिहार सरकार में नीतीश कुमार की नई सरकार बनने के बाद से बड़े अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग धड़ाधड़ हो रही है। शुक्रवार को भी 35 अफसरों का तबादला कर दिया गया। इससे पहले 8 दिसंबर को भी बड़े पैमाने पर तबादले की कार्यवाही हुई थी। नई बिहार सरकार के इस बड़े प्रशासनिक कदम के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुल 51 अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की जा चुकी है। यह बदलाव न केवल वरिष्ठ अधिकारियों की कुर्सियों में हुआ है, बल्कि संवेदनशील जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

महत्वपूर्ण विभागों में नई नियुक्तियां

कई अधिकारियों को प्रमुख विभागों में नई और महत्वपूर्ण भूमिकाएं मिली हैं। के. सेंथिल कुमार को अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, अभय कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव बने हैं। उन्हें बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (बेल्ट्रॉन) और पटना मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। यह कदम डिजिटल गवर्नेंस और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को गति देने के लिए अहम माना जा रहा है।

इधर, दिवेश सेहरा खान एवं भू-तत्व विभाग के सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्हें बिहार राज्य खनिज निगम और खनिज विकास निगम का प्रभार भी मिला है। वह ग्रामीण कार्य विभाग में सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। मयंक वरवड़े, जो पहले बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के परियोजना निदेशक थे, अब योजना एवं विकास विभाग में पदस्थापित किए गए हैं। संदीप कुमार आर. पुडकलकुट्टी नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव बने हैं और उन्हें पटना मेट्रो रेल निगम का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

अन्य प्रमुख अधिकारियों के पदस्थापन

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचनाओं के अनुसार कई अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे धर्मेन्द्र कुमार को सामाजिक सुरक्षा का निदेशक बनाया गया है। अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उपेन्द्र प्रसाद को अपर सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग, नवीन कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसी तरह, आरिफ अहसन राज्य परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थापित किए गए हैं जबकि पंकज कुमार पाल को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

क्रम संख्याअधिकारी का नामवर्तमान पोस्टिंगपिछली जिम्मेदारी
1के. सेंथिल कुमारअनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभारयोजना एवं विकास विभाग
2पंकज कुमार पालपथ निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में यथावत)लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
3अभय कुमार सिंहसचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग; प्रबंध निदेशक, बेल्ट्रॉन; प्रबंध निदेशक, पटना मेट्रो रेल निगमसूचना प्रौद्योगिकी विभाग
4दिवेश सेहरासचिव, खान एवं भू-तत्व विभाग; प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य खनिज निगम; प्रबंध निदेशक, खनिज विकास निगम; अतिरिक्त प्रभार: सचिव, ग्रामीण कार्य विभागखान एवं भू-तत्व विभाग/ग्रामीण कार्य विभाग
5संदीप कुमार आर. पुडकलकुट्टीसचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग; अतिरिक्त प्रभार: पटना मेट्रो रेल निगमनगर विकास एवं आवास विभाग
6मयंक वरवड़ेयोजना एवं विकास विभागपरियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना
7धर्मेन्द्र कुमारनिदेशक, सामाजिक सुरक्षा, बिहार, पटनापदस्थापना की प्रतीक्षा में
8उपेन्द्र प्रसादअपर सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभागअपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
9नवीन कुमार सिंहनिदेशक, पंचायती राज, बिहार, पटनाअपर सचिव, समाज कल्याण विभाग
10डॉ. विद्या नन्द सिंहनिदेशक, हस्तकरघा (उद्योग विभाग)पदस्थापना की प्रतीक्षा में
11सुनील कुमारनिदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण
12आदित्य प्रकाशअपर सचिव, पंचायती राज विभाग
13सुहर्ष भगतनिदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप
14अमन समीरनिदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग
15मनेश कुमार मीणानिदेशक, खान
16तुषार सिंगलानिदेशक, मत्स्य
17विजय कुमारअपर सचिव, शिक्षा विभाग
18मनोज कुमार रजकअपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग
19धनंजय कुमारअपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग
20आरिफ अहसनराज्य परिवहन आयुक्त

जिलों के DM भी बदले, संवेदनशील क्षेत्रों पर खास फोकस

प्रशासनिक फेरबदल की इस श्रृंखला में कई जिलों के जिलाधिकारियों (DM) का भी तबादला किया गया है, जिसमें सीमावर्ती और प्रशासनिक रूप से संवेदनशील जिले शामिल हैं।

अधिकारी का नामनई जिम्मेदारी (जिलाधिकारी)पिछली जिम्मेदारी
श्रीकांत शास्त्रीबेगूसरायऔरंगाबाद DM
तरणजोत सिंहपश्चिम चंपारण (संवेदनशील सीमावर्ती जिला)मधेपुरा DM
विवेक रंजनसिवानशिवहर DM
अभिलाषा शर्माऔरंगाबादअरवल DM
आशुतोष द्विवेदीकटिहारभवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव
प्रतिभा रानीशिवहरपरियोजना निदेशक, बिहार एड्स नियंत्रण सोसायटी
वैभव श्रीवास्तवसारणसूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक
विनोद दुहनअररियाखान निदेशक
अभिषेक रंजनमधेपुरामत्स्य निदेशक
शेखर आनंदशेखपुराउद्योग विभाग के निदेशक
अमृशा बैंसअरवलऊर्जा विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी
साहिलाबक्सरप्राथमिक शिक्षा निदेशक
नितिन कुमार सिंहकैमूरकृषि विभाग के निदेशक

प्रशासनिक टीम में युवा और अनुभवी चेहरे

इन तबादलों में कई युवा और अनुभवी अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी मिली है, जो शासन की बागडोर संभालने में मदद करेंगे। इन अधिकारियों में प्रमुख रूप से डॉ. विद्या नन्द सिंह, सुनील कुमार, आदित्य प्रकाश, सुहर्ष भगत, अमन समीर, मनेश कुमार मीणा, तुषार सिंगला, विजय कुमार, मनोज कुमार रजक, धनंजय कुमार, अनिल कुमार, कुमार अनुराग, सुमित कुमार, सौरभ सुमन यादव, नवीन कुमार, यतेन्द्र कुमार पाल, विक्रम विरकर, श्रीमती प्रियंका रानी, आकाश चौधरी, श्रीमती नीलिमा साहू, श्रीमती निहारिका छवि, निशांत सिहारा, प्रधुम्न सिंह यादव, सुश्री अंजली शर्मा, और श्रीमती शिप्रा विजयकुमार चौधरी शामिल हैं।

यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य में विकास की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के अनुभव और क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़धड़ाधड़ ट्रांसफर-पोस्टिंग क्यों कर रही है बिहार सरकार? अब तक 51 IAS का हो चुका तबादला
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़धड़ाधड़ ट्रांसफर-पोस्टिंग क्यों कर रही है बिहार सरकार? अब तक 51 IAS का हो चुका तबादला