Taumata Hill: Taumata…tahu, न्यूजीलैंड की इस जगह का नाम बोलते-बोलते सांस फूल जाएगी, 85 अक्षरों का है पूरा नाम

Taumata Hill: न्यूजीलैंड की Taumata Hill अपने 85 अक्षरों वाले नाम और माओरी संस्कृति की अनोखी कहानी के लिए मशहूर है। साधारण-सी दिखने वाली ये पहाड़ी इतिहास, लोककथाओं और शांत प्राकृतिक खूबसूरती का दुर्लभ संगम पेश करती है, जिसे देखने दुनिया भर से लोग आते हैं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड3 Dec 2025, 12:39 PM IST
85 अक्षरों वाले इस जगह का नाम बोलते-बोलते थक जाएंगे
85 अक्षरों वाले इस जगह का नाम बोलते-बोलते थक जाएंगे(Pinterest)

Taumata Hill: दुनिया में कई जगहों के नाम बड़े मुश्किल होते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड की ये जगह सुनकर ही लगता है जैसे किसी ने मजाक में पूरा पैराग्राफ जोड़ दिया हो। Taumatawhakatangihangakoauauotamateaturipukakapikimaungahoronukupokaiwhenuakitanatahu- हां, यही असली नाम है। 85 अक्षरों का ये नाम सिर्फ लंबा नहीं, बल्कि माओरी संस्कृति की भावनाओं, इतिहास और लोककथाओं से भरा हुआ है।

कहां है ये जगह?

न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में Pōrangahau नाम का एक छोटा-सा शांत गांव है। इसके पास एक पहाड़ है जिसे लोग प्यार से टॉमटा हिल कहते हैं। देखने में ये कोई बहुत विशाल पहाड़ी नहीं है, लेकिन इसका नाम इसे दुनिया भर में मशहूर कर देता है। इसी वजह से ये गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज है।

इस नाम में आखिर लिखा क्या है?

ये नाम असल में किसी कम्प्यूटर पासवर्ड जैसी रैंडम चीज नहीं है। इसमें Tamatea नाम के एक माओरी योद्धा की कहानी छुपी है। कहा जाता है कि जब उसके भाई की लड़ाई में मौत हो गई, तो Tamatea ने इसी पहाड़ी पर बैठकर शोक में अपने भाई के लिए बांसुरी बजाई। पूरा नाम इसी भावुक कहानी का काव्य रूप है।

अगर बात करें Taumata Hill की तो ये लगभग 1000 फीट का ही है। फिर भी माओरी इतिहास में इसकी जगह बहुत गहरी है। आसपास की हरियाली, शांति और खुले मैदान इस जगह को बेहद सुकूनभरा बना देते हैं।

यहां तक पहुंचने का तरीका

अगर आप Waipukurau से चल रहे हैं, तो करीब 55 किलोमीटर दक्षिण की ओर जाना होगा। फिर Wimbledon Road पर आपको एक बड़ा-सा साइन बोर्ड मिलेगा, जिस पर पूरा 85-अक्षरों वाला नाम लिखा रहता है। यही बोर्ड पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है। ध्यान रहे, पहाड़ी निजी जमीन पर है, इसलिए ऊपर चढ़ने से पहले अनुमति लेना जरूरी है।

यहां घूमने का सही समय

अक्टूबर से अप्रैल के बीच मौसम सुहावना रहता है और हरियाली अपनी सबसे खूबसूरत अवस्था में होती है। भीड़भाड़ से दूर, ये जगह असली न्यूजीलैंड का शांत रूप दिखाती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Taumata Hill: Taumata…tahu, न्यूजीलैंड की इस जगह का नाम बोलते-बोलते सांस फूल जाएगी, 85 अक्षरों का है पूरा नाम
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Taumata Hill: Taumata…tahu, न्यूजीलैंड की इस जगह का नाम बोलते-बोलते सांस फूल जाएगी, 85 अक्षरों का है पूरा नाम