ChatGPT छोड़ने का है प्लान? अपनी पुरानी चैट जल्द सीधे Gemini में कर पाएंगे ट्रांसफर; जानिए डिटेल्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में अब Gemini तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस वजह से बहुत से लोग ChatGPT छोड़कर सीधे Google के AI चैटबॉट पर शिफ्ट हो रहे हैं।

Ashutosh Kumar
पब्लिश्ड7 Feb 2026, 06:35 PM IST
 चैट जीपीटी टू गूगल जेमिनी
चैट जीपीटी टू गूगल जेमिनी(Livemint)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में अब Gemini तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस वजह से बहुत से लोग ChatGPT छोड़कर सीधे Google के AI चैटबॉट पर शिफ्ट हो रहे हैं। लेकिन नए प्लेटफॉर्म पर आने का सबसे बड़ा झंझट यह है कि पुरानी बातचीत का हिस्ट्री साथ नहीं आती। इसके कारण यूजर्स को हर बार नई बातचीत शुरू करनी पड़ती है और वही जानकारी दोबारा बतानी पड़ती है। यूजर्स चाहते हैं कि उनका पुराना डेटा नए AI चैटबॉट में भी काम आए, ताकि बातचीत बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

क्या कहती है नई रिपोर्ट्स

अब लगता है Google ने इस बात को समझ लिया है। रिपोर्ट्स और लीक स्क्रीनशॉट के मुताबिक, Google Gemini में एक नया फीचर ‘Import AI Chats’ पर काम कर रहा है। यह फीचर अभी बीटा में है, लेकिन आने के बाद यूजर्स अपने पुराने चैटबॉट्स जैसे ChatGPT या Claude की बातचीत सीधे Gemini में इंपोर्ट कर पाएंगे। मतलब अब आपको हर बार सब कुछ दोहराने की जरूरत नहीं होगी और आपका पूरा कॉन्टेक्स्ट बना रहेगा।

View full Image
ChatGPT to Google Gemini

क्या है लीक स्क्रीनशॉट में

लीक स्क्रीनशॉट में यह भी बताया गया है कि जब आप अपनी पुरानी बातचीत Gemini में अपलोड करेंगे, तो वह आपकी एक्टिविटी में सेव हो जाएगी। Google का कहना है कि यह डेटा उनकी AI सर्विसेज को बेहतर बनाने और AI मॉडल्स को ट्रेन करने में इस्तेमाल होगा। हालांकि, यूजर्स अपनी एक्टिविटी को कभी भी मैनेज या डिलीट कर सकते हैं। यानी प्राइवेसी के मामले में थोड़ी सुरक्षा भी बनी रहेगी। अगर आप ChatGPT से अपनी बातचीत Gemini में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

ChatGPT से Gemini में चैट ट्रांसफर करने के स्टेप्स:

स्टेप 1: ChatGPT की ऐप या वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: टॉप राइट कोने में अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: सेटिंग्स (Settings) में जाएं और फिर Data Controls ऑप्शन चुनें।

स्टेप 4: यहाँ Export Data टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 5: Export बटन पर क्लिक करें और फिर Confirm Export करें।

स्टेप 6: OpenAI आपको ईमेल भेजेगा, जिसमें 24 घंटे के लिए एक डाउनलोड लिंक होगा।

स्टेप 7: ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी ZIP फाइल डाउनलोड करें। इस फाइल में आपकी सभी बातचीत HTML फॉर्मेट में होगी।

स्टेप 8: अब Gemini ऐप या वेबसाइट खोलें और Import AI Chats फीचर का इस्तेमाल करें।

स्टेप 9: डाउनलोड की गई ZIP फाइल को Gemini में अपलोड करें। इससे आपकी पुरानी बातचीत Gemini में सीधे जारी हो जाएगी और आपको दोबारा वही जानकारी बताने की जरूरत नहीं होगी।

स्टेप 10: ध्यान रखें कि इस पूरी प्रक्रिया के लिए ChatGPT में लॉगिन होना जरूरी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़ChatGPT छोड़ने का है प्लान? अपनी पुरानी चैट जल्द सीधे Gemini में कर पाएंगे ट्रांसफर; जानिए डिटेल्स
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़ChatGPT छोड़ने का है प्लान? अपनी पुरानी चैट जल्द सीधे Gemini में कर पाएंगे ट्रांसफर; जानिए डिटेल्स