
Rahul Gandhi Diwali News: 'हमने आपके खानदान में सबको मिठाई दी, अब आप जल्दी शादी कीजिए। मुझे आपकी शादी में मिठाइयां देनी हैं।' कुछ इसी अंदाज में एक मशहूर मिठाई दुकान के मालिक ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से विवाह करने का आग्रह कर डाला। राहुल गांधी ने दीपावली के अवसर पर पुरानी दिल्ली की मशहूर घंटे वाला मिठाई दुकान पहुंचे और वहां मिठाइयां बनाने में भी अपना हाथ आजमाया।
राहुल गांधी ने घंटेवाला दुकान के अपने दौरे का वीडियो क्लिप एक्स पर शेयर किया। इस वीडियो में दुकान के मालिक राहुल गांधी से विवाह करने का आग्रह करते दिख रहे हैं। मिठाई दुकान के मालिक राहुल गांधी से कहा कि अब आपको जल्द शादी करनी चाहिए। राहुल ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर भी पोस्ट किया।
इस वीडियो में मिठाई की दुकान के मालिक यह कहते सुने जा सकते हैं, ‘हमने आपके नाना (जवाहरलाल नेहरू), दादी (इंदिरा गांधी), पापा (राजीव गांधी) और दीदी (प्रियंका गांधी) को सर्व किया है। बस अब एक चीज का इंतजार है, आपसे गुजारिश है कि जल्दी शादी करिए। आपकी शादी का इंतजार है। सबसे पहले आप शादी करिए। उसकी मिठाई भी आप हमसे लीजिए। हम उसका इंतजार कर रहे हैं।’
राहुल गांधी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ मुस्करा कर रह गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है - खालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली।' उनका कहना है कि दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। राहुल गांधी ने कहा, 'आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे खास बना रहे हैं? '
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.