भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण माता-पिता और अभिभावकों से अपील कर रहा है कि वे 5 से 17 साल की उम्र के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट मय पर करा लें। इससे बच्चे का आधार कार्ड सही और अपडेट रहेगा, जिससे भविष्य में पहचान से जुड़ी किसी भी सेवा का इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं होगी। अच्छी बात यह है कि 5 से 17 साल के बच्चों के लिए यह बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह मुफ्त किया जा रहा है।
बच्चों के बड़े होने के साथ उनके फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतलियों (आईरिस) और चेहरे की बनावट में बदलाव आता है। इसी वजह से UIDAI ने तय किया है कि एक निश्चित उम्र पर बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक जानकारी दोबारा अपडेट कराई जाए। इस प्रक्रिया के दौरान बच्चे के नए फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो लिए जाते हैं ताकि आधार की जानकारी सही और ताजा बनी रहे।
बायोमेट्रिक अपडेट होने के बाद बच्चों को पहचान से जुड़ी कई जरूरी सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होती है। स्कूल, कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थानों में दाखिले के समय, प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन के दौरान, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने, इंटर्नशिप और फेलोशिप कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ उन सभी सेवाओं में जहां आधार के जरिए पहचान की जरूरत होती है, अपडेटेड आधार मददगार साबित होता है।
यह मुफ्त सुविधा 5 से 17 साल की उम्र के सभी बच्चों के लिए उपलब्ध है। UIDAI ने माता-पिता और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे तय समय सीमा के भीतर यह अपडेट जरूर करा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बच्चे का बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए माता-पिता या अभिभावक को बच्चे के साथ नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) या आधार नामांकन केंद्र (Aadhaar Enrolment Centre) जाना होगा। वहां बच्चे के फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो लेकर आधार की बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।
UIDAI ने घोषणा की है कि 5 से 17 साल के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह मुफ्त रहेगा। इस अवधि के भीतर अपडेट कराने से भविष्य में किसी अतिरिक्त परेशानी से बचा जा सकता है और बच्चे का आधार शिक्षा, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी सेवाओं में बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल किया जा सकेगा।
अपडेटेड आधार बच्चों की सही और आसान पहचान सुनिश्चित करता है। इसलिए अगर आपके बच्चे की उम्र 5 से 17 साल के बीच है, तो 30 सितंबर 2026 की समय सीमा खत्म होने से पहले उसका अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट जरूर करा लें।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.