मुल्तानी मिट्टी एक तरह की प्राकृतिक मिट्टी है, जिसका इस्तेमाल कई तरह की त्वचा और बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। यह झुर्रियों, पिगमेंटेशन को कम करती है और त्वचा को गहराई से साफ करती है।
1. पिगमेंटेशन: इसकी ठंडी तासीर त्वचा पर बहुत असरदार होती है। यह काले घेरे, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और सन डैमेज को कम करने में मदद करती है।
2. मुंहासे: मुल्तानी मिट्टी त्वचा से पसीना, गंदगी और मृत कोशिकाएं हटाकर मुंहासों को दूर करती है। यह ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को खत्म करती है और त्वचा के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करती है। साथ ही, सूजन से होने वाली जलन को भी शांत करती है।
3. एंटीसेप्टिक गुण: इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जिससे यह घावों पर लगाकर संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है।
4. स्पॉट ट्रीटमेंट: इसकी तेल सोखने की क्षमता इसे पिंपल्स पर लगाने के लिए बेहतरीन बनाती है। मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और दानों पर लगाएं यह उन्हें सुखाने और लालपन कम करने में मदद करेगा।
5. स्किन ब्राइटनिंग: यह त्वचा की ऊपरी परत से मृत कोशिकाओं को हटाकर रंगत निखारती है और चेहरा चमकदार बनाती है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.