Aadhaar Card Update: 10 साल पुराना है आधार? तुरंत करा लें अपडेट, नहीं तो अटक सकते हैं काम

Aadhaar Card Update: अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है, तो उसे अपडेट कराना जरूरी है। UIDAI ने इसके लिए 14 जून 2026 तक की डेडलाइन दी है। जानें पूरा आसान प्रोसेस।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड22 Apr 2026, 05:33 PM IST
1/8

आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। बैंक से लेकर सिम कार्ड, सरकारी योजनाओं से लेकर प्राइवेट काम, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन सिर्फ आधार होना काफी नहीं है, उसे समय-समय पर अपडेट रखना भी उतना ही जरूरी है।

2/8

भारत में आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI द्वारा जारी किया जाता है। यह हर भारतीय नागरिक की यूनिक पहचान बन चुका है और लगभग हर जरूरी काम में इसका इस्तेमाल होता है।

3/8

नियम के मुताबिक, जिन लोगों ने पिछले 10 सालों में एक बार भी अपना आधार अपडेट नहीं कराया है, उन्हें अपनी पहचान (POI) और पते का प्रमाण (POA) फिर से अपडेट करना होगा। अपने आधार कार्ड के बाईं ओर नीचे की तरफ देखें, वहां कार्ड जारी होने की तारीख लिखी होती है। अगर यह 2016 या उससे पहले का है, तो समझ लीजिए कि अब अपडेट का वक्त आ गया है।

4/8

आधार अपडेट कराने की आखिरी तारीख 14 जून 2026 तय की गई है। इस तारीख तक आप अपना आधार ऑनलाइन फ्री में अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद आपको शुल्क देना पड़ सकता है। अगर आप घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करते हैं तो कोई फीस नहीं लगेगी। लेकिन अगर आप आधार सेंटर जाकर अपडेट कराते हैं, तो इसके लिए आपको 50 रुपये देने होंगे।

5/8

अपडेट की प्रक्रिया शुरू करने से पहले दो मुख्य दस्तावेज स्कैन करके रख लें। पहचान का प्रमाण (POI)- जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट। पते का प्रमाण (POA)- जैसे बिजली बिल, राशन कार्ड या बैंक पासबुक। आपकी फाइल JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में होनी चाहिए और साइज 2 MB से कम होना चाहिए।

6/8

कैसे अपडेट करें आधार कार्ड?सबसे पहले My Aadhaar की वेबसाइट पर जाएं। वहां अपना आधार नंबर डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करें। लॉगिन के बाद “Document Update” ऑप्शन पर क्लिक करें।

7/8

दस्तावेज अपलोड करने का तरीकाअब आपके सामने आपकी वर्तमान जानकारी (नाम, पता, जन्मतिथि) दिखेगी। अगर सब सही है, तो 'I verify...' वाले बॉक्स पर टिक करें। अगले पेज पर आपको अपने POI और POA दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ड्रॉप-डाउन मेनू से अपनी पसंद का डॉक्यूमेंट चुनें और स्कैन की हुई फाइल अपलोड कर दें।

8/8

डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। चूंकि अभी यह फ्री है, इसलिए पेमेंट पेज नहीं आएगा (अगर आप 14 जून 2026 से पहले कर रहे हैं)। सबमिट होते ही आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा। इसका स्क्रीनशॉट ले लें या नंबर कहीं लिख लें। इसी नंबर से आप बाद में चेक कर पाएंगे कि आपका आधार अपडेट हुआ या नहीं।