Karwa Chauth 2025: कामकाजी महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं ये मेहंदी डिजाइन, करवाचौथ पर करें ट्राई

Karwa Chauth 2025: क्या आपकी मेहंदी की प्लानिंग कामकाज के बीच अटक रही है? चिंता मत कीजिए, हमारे पास आपके लिए आसान उपाय हैं।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड3 Oct 2025, 01:35 PM IST
1/6

करवा चौथ नजदीक है और देशभर की महिलाएं इसकी तैयारी कर रही हैं, जिसकी शुरुआत सही मेहंदी डिज़ाइन चुनने से होती है। लेकिन कामकाजी महिलाओं के लिए एक परेशानी होती है यह सुनिश्चित करना कि मेहंदी लगाने से उनके ऑफिस वर्क पर असर न पड़े।

2/6

पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। यह त्यौहार पति-पत्नी के प्यार के रिश्ते को दर्शाता है। चांद निकलने के बाद ही व्रत खोला जाता है और भोजन किया जाता है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा।

3/6

अगर आप शुरुआत कर रही हैं, तो ऐसे डिज़ाइन चुनें जो कोहनी तक न जाकर सिर्फ हथेली तक सीमित हों। इससे कीबोर्ड पर काम करना आसान रहेगा।

4/6

आप चाहें तो उंगलियों के सिरों पर मेहंदी न लगाएं, ताकि कीबोर्ड का इस्तेमाल आराम से हो सके।

5/6

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि डिज़ाइन साधारण ही हों। थोड़ी क्रिएटिविटी से भी खूबसूरत और मज़ेदार पैटर्न बनाए जा सकते हैं।

6/6

और हां, अपने वर्कस्टेशन को दाग-धब्बों से बचाने के लिए नींबू-चीनी का लेप लगाने से बचें।