पहले मंगलसूत्र लंबे और भारी डिज़ाइन में पहने जाते थे, लेकिन आजकल हल्के, स्टाइलिश और रोज़ाना पहनने लायक डिज़ाइन ज्यादा पसंद किए जाते हैं। छोटे पेंडेंट, डायमंड स्टाइल और चेन पैटर्न वाले मंगलसूत्र आधुनिक महिलाओं की पहली पसंद बन चुके हैं।
हीरे जड़े मंगलसूत्र हर महिला की पसंद होते हैं। छोटे-छोटे डायमंड्स से बना पेंडेंट इस गहने को और भी खास बना देता है। यह लुक को एलिगेंट और रॉयल टच देता है। खास मौकों जैसे शादी की सालगिरह या पार्टी में पहनने के लिए यह एकदम परफेक्ट विकल्प है।
छोटे और सिंपल पेंडेंट वाले मंगलसूत्र आजकल ट्रेंड में हैं। यह देखने में हल्के और स्टाइलिश होते हैं और किसी भी वेस्टर्न या इंडियन आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। इन्हें ऑफिस या रोज़मर्रा की लाइफ में पहनना बेहद आसान रहता है।
डबल लेयर वाले मंगलसूत्र इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसमें दो पतली चेन एक साथ होती हैं और बीच में स्टाइलिश पेंडेंट जुड़ा रहता है। यह डिजाइन पारंपरिक के साथ आधुनिक लुक भी देता है और शादी या त्योहारों में पहनने पर बेहद आकर्षक लगता है।
फूलों के डिज़ाइन वाले पेंडेंट मंगलसूत्र में बेहद खूबसूरत लगते हैं। यह डिज़ाइन सिंपल होते हुए भी ग्लैमरस दिखता है और युवा महिलाओं की पहली पसंद है। इसे खासकर त्यौहारों और फैमिली फंक्शन में पहनना अच्छा लगता है।
गोल्ड चेन के साथ ब्लैक बीड्स जुड़ा मंगलसूत्र हमेशा से क्लासिक माना जाता है। आजकल इसमें छोटे-छोटे गोल्ड पेंडेंट या पैटर्न भी डाले जाते हैं, जिससे यह और आकर्षक दिखता है। यह डिज़ाइन परंपरा और फैशन का सही मेल है।
दिल के आकार वाले पेंडेंट इस समय बहुत ट्रेंड में हैं। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम का प्रतीक माना जाता है और खासकर नई दुल्हनों में काफी पसंद किया जाता है। इसका लुक स्टाइलिश और रोमांटिक दोनों होता है।
आजकल लॉन्ग मंगलसूत्र भी फैशन में है। यह बेहद स्टाइलिश दिखता है। मॉडर्न ड्रेस या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ इसे पहनने से लुक और भी खास बन जाता है। यह युवाओं की फेवरेट पसंद है।