इस करवा चौथ क्यों न कुछ नया किया जाए और साड़ी की जगह स्टाइलिश रेड एथनिक आउटफिट पहना जाए? चाहे वह चिक लहंगा हो या मॉडर्न अनारकली, ये डिजाइनर आउटफिट्स परंपरा और फैशन दोनों का सही मेल हैं और आपको और भी खूबसूरत दिखाएंगे। यहां देखिए कुछ शानदार विकल्प।
मीरा राजपूत का रेड सूट करवा चौथ के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसमें फ्लेयर्ड फुल-स्लीव कुर्ता, मैचिंग पलाज़ो पैंट और एम्बेलिश्ड दुपट्टा शामिल है। उन्होंने इसे रूबी ज्वेलरी के साथ कैरी किया है।
सारा अली खान का रेड लहंगा ट्रेडिशन और चार्म का बेहतरीन मिश्रण है। इसमें वी-नेक ब्लाउज़, मैचिंग स्कर्ट और गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा शामिल है।
कृति सैनन का ब्राइट रेड बंधगला कुर्ता मिनिमल लेकिन स्टेटमेंट लुक देता है। इसमें एम्ब्रॉयडरी वाली फुल स्लीव्स, कमर पर बेल्ट, असिमेट्रिक हेमलाइन, टसल्स वाला प्लीटेड दुपट्टा और फ्लेयर्ड स्कर्ट है।
माधुरी दीक्षित का अनिता डोंगरे का कुर्ता सेट रॉयल लुक देता है। इसमें डीप वी-नेक, फुल स्लीव्स और मल्टीकलर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग वाइड-फ्लेयर्ड ट्राउज़र्स पहने हैं।
सोनम कपूर का अनारकली सूट इस सीज़न का सबसे हॉट ट्रेंड है। इसमें लंबे अनारकली कुर्ते पर गोल्डन सीक्विन बॉर्डर और मैचिंग दुपट्टा है। गोल्ड ज्वेलरी के साथ वह बेहद रॉयल लग रही हैं।
ऐश्वर्या राय का कुर्ता सेट हेवी आउटफिट पसंद करने वालों के लिए प्रेरणा है। इसमें गोल्डन फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता, फ्लेयर्ड पलाज़ो और हेवी एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा शामिल है।
सोनाक्षी सिन्हा का रेड थ्री-पीस एथनिक सेट बिल्कुल हटकर है। इसमें वी-नेक ब्रालेट टॉप, पिंटक पलाज़ो और मैचिंग केप है, जो पारंपरिक पहनावे को मॉडर्न ट्विस्ट देता है।