एवोकाडो कई तरह से फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने और त्वचा व बालों में चमक लाने में मदद करता है। न्यूट्रिशनिस्ट भक्ति अरोड़ा कपूर इसके लाभ बताती हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर: एवोकाडो में पोटैशियम, विटामिन K, विटामिन E और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद: इसमें मौजूद अच्छे फैट्स खराब कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा घटता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
त्वचा और बालों के लिए अच्छा: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फैट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत व चमकदार रखते हैं।
पाचन में मददगार: फाइबर से भरपूर एवोकाडो पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की समस्याओं से राहत देता है।
वजन नियंत्रित करने में सहायक: इसके फैट और फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल में रहता है।
ब्लड शुगर नियंत्रित: इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर संतुलित रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.