शारदीय नवरात्रि के नौ पावन दिनों और रातों में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, जो माता पार्वती का सौभाग्यशाली (विवाहित) रूप हैं, की आराधना होती है। इस दिन रॉयल ब्लू रंग के कपड़े धारण करना शुभ माना जाता है क्योंकि ये रंग माता चंद्रघंटा से जुड़ा हुआ है।
जान्हवी कपूर नीली साड़ी में कमाल लग रही हैं। यह लुक नवरात्रि के लिए एकदम परफेक्ट है। साफ-सुथरा, स्टाइलिश और देसी टच लिए यह साड़ी ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। साड़ी पर किया गया बारीक काम इसे और खास बनाता है और साथ में झुमके तो हमेशा ही साड़ी को और खूबसूरत बना देते हैं।
अनन्या पांडे ने नवरात्रि लुक को सचमुच क्वीन की तरह कैरी किया है। उनका लुक रॉयल होने के साथ ही सिंपल भी है, जो घर की पूजा या फिर लंच गेट-टुगेदर के लिए परफेक्ट है। लाल झुमकों का कॉम्बिनेशन इस पूरे लुक को और खास बना देता है।
सुहाना खान ने नीली रॉयल साड़ी पहनकर एकदम दिवा वाला अंदाज़ दिखाया है। यह लुक नवरात्रि की रात की पूजा या आउटिंग्स के लिए बहुत बढ़िया है।
आमान देवगन का इंडो-वेस्टर्न लुक तो सबसे अलग और हटके है। एम्ब्रॉयडरी वाला जैकेट, सिंपल पैंट्स और शर्ट के साथ मिलकर एक मॉडर्न-देसी लुक देता है। जैकेट पर किया गया बारीक काम इसे और भी एथनिक टच देता है।
राशा ठडानी ने दिखा दिया है कि लहंगे कभी आउट ऑफ फैशन नहीं हो सकते। उनका खूबसूरत डिटेल्ड लहंगा नवरात्रि के लिए एकदम ट्रेंडी और परफेक्ट है, जो आपके लुक को तुरंत ग्लैमरस बना देगा।
क्लासिक बन्धगला शेरवानी तो हमेशा ही एथनिक वॉर्डरोब की शान होती है। सुनहरे बटन और कफलिंग्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं और पूरे लुक को रॉयल टच देते हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.