तापमान बढ़ने के साथ शरीर को पौष्टिक भोजन और पर्याप्त तरल पदार्थों की जरूरत होती है। न्यूट्रिशनिस्ट भक्ति अरोड़ा कपूर के अनुसार, ये न केवल शरीर को ठंडक और ताजगी देते हैं, बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों और रंग-बिरंगी सब्जियों से भरपूर सलाद या विटामिन से भरपूर फलों की स्मूदी को अपनी डाइट में शामिल करें। मीठे सॉफ्ट ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड स्नैक्स की जगह हेल्दी विकल्प चुनें, ताकि आप पूरी गर्मी ऊर्जावान और स्वस्थ रह सकें।
हर्बल चाय और फलों से युक्त पेय: शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी, हर्बल चाय और ताजे फलों से बने प्राकृतिक पेय पीते रहें।
आम पन्ना: मीठे और खट्टे स्वाद वाला आम पन्ना कच्चे आम से बनने वाला स्वादिष्ट पेय है। कच्चे आम में भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने, हाइड्रेट रखने, पाचन सुधारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
छाछ: आयुर्वेद में छाछ को गर्मियों के लिए बेहतरीन पेय माना गया है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ एक अच्छा प्रोबायोटिक भी है, जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। यह पाचन में मदद करती है, कैल्शियम से भरपूर होती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है।
स्मूदी: अगर गर्मियों में पराठा या पोहा खाने का मन नहीं करता, तो स्मूदी एक अच्छा नाश्ता हो सकती है। आप रोज अलग-अलग फलों और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करके पौष्टिक और स्वादिष्ट स्मूदी बना सकते हैं।
सब्जा के बीज और नींबू पानी: रातभर भिगोए हुए सब्जा (तुलसी) के बीजों को नींबू पानी में मिलाकर पीना शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने का शानदार तरीका है। इसमें भरपूर फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने, पाचन बेहतर करने और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.