दिल्ली ने चमकते आसमान, पटाखों और जहरीली हवा संग मनाई दिवाली, सामने आईं तस्वीरें, देखें

दिल्ली ने रविवार को दिवाली का जश्न मनाया, जब आसमान पटाखों की रोशनी से जगमगा उठा, हालांकि हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही थी।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम हिंदुस्तानटाइम्स.कॉम)
पब्लिश्ड21 Oct 2025, 11:06 AM IST
1/7

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की विकास मिनार इमारत दिवाली के अवसर पर रोशनी से सजाई गई।

2/7

रविवार (19 अक्टूबर) को बच्चे मंडी हाउस के पास छोटी दिवाली मनाते नजर आए।

3/7

एक व्यक्ति अपने बच्चे को गोद में लिए हुए है, जबकि परिवार का एक सदस्य रोशनी से सजी सड़क पर तस्वीरें खींच रहा है। ये तस्वीर दिवाली की पूर्व संध्या की है।

4/7

सोमवार को मछुआरे कालिंदी कुंज क्षेत्र के पास यमुना नदी में तैरते झाग के बीच मछलियां पकड़ते दिखाई दिए।

5/7

नई दिल्ली में शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद स्मॉग गन का उपयोग कर हवा में पानी का छिड़काव किया गया।

6/7

दिवाली के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में तमाम जगहों पर बच्चे पटाखे जलाते नजर आए।

7/7

बच्चे पटाखे जलाकर दिवाली का जश्न मना रहे हैं।