डॉ. रश्मि शेट्टी (कंसल्टेंट एस्थेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट, मुंबई) ने हिंदुस्तान टाइम्स को कुछ आसान और असरदार स्किनकेयर टिप्स बताए हैं, जिनसे आपकी त्वचा इस शादी के मौसम में खिल उठेगी।
1. नींद पूरी लें: शादी के उत्साह में अक्सर नींद पूरी नहीं हो पाती, लेकिन अच्छी नींद लेना स्किन के लिए बेहद जरूरी है। रात की नींद के दौरान शरीर में ऐसे हार्मोन बनते हैं जो त्वचा की मरम्मत करते हैं और उसे जवां बनाए रखते हैं। नींद पूरी न होने पर आंखों के नीचे डार्क सर्कल और थकी हुई स्किन नजर आती है, इसलिए रोज़ 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
2. चेहरा साफ रखें: चेहरे की सफाई उतनी ही जरूरी है जितनी हाथों की। दिन में दो बार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं। फेसवॉश चुनते समय ध्यान रखें कि उसमें कोई तेज़ केमिकल, अल्कोहल या खुशबू न हो। नॉन-फोमिंग, हाइपोएलर्जेनिक और जेंटल क्लेंज़र का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा से सिर्फ अतिरिक्त तेल निकले, न कि उसकी प्राकृतिक नमी।
3. मॉइश्चराइज़ करें: हाइड्रेशन ही हेल्दी स्किन की कुंजी है। स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त पानी पीएं और मॉइश्चराइज़र जरूर लगाएं। डॉ. शेट्टी बताती हैं कि हायल्यूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid) स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन को बढ़ाता है, जिससे स्किन टाइट और ग्लोइंग बनती है।
4. फेस मास्क लगाएं: प्रदूषण और धूल मिट्टी से स्किन पर गंदगी, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जमा हो जाते हैं। इसलिए हफ्ते में एक या दो बार डीप क्लीनिंग फेस मास्क लगाना जरूरी है। आप चाहें तो चारकोल या क्ले मास्क का इस्तेमाल करें। यह त्वचा से सारी गंदगी निकालकर उसे साफ और चमकदार बनाता है।
5. सनस्क्रीन लगाना न भूलें: सर्दियों में भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। सूरज की हानिकारक किरणें (UV Rays) किसी भी मौसम में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। SPF 30 से 50 वाली सनस्क्रीन चुनें और हर कुछ घंटे बाद दोबारा लगाएं। इससे आपकी त्वचा झुर्रियों, टैनिंग और समय से पहले बूढ़ा दिखने से बची रहेगी।
6. हेल्दी खाएं: जो आप खाते हैं, वही आपकी त्वचा पर झलकता है। इसलिए जंक फूड, तले-भुने और प्रोसेस्ड खाने से बचें। विटामिन A, C और E से भरपूर चीजें जैसे – फैटी फिश, एवोकाडो, चुकंदर, संतरा, टमाटर, गाजर, हल्दी, फ्लैक्ससीड्स, अखरोट और बादाम को अपने आहार में शामिल करें। जरूरत हो तो सप्लीमेंट्स भी लें ताकि शरीर को सही पोषण मिल सके और त्वचा अंदर से रिपेयर हो सके।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.