अगर आप भी धनतेरस पर अपने घर को खूबसूरत और शुभ बनाना चाहते हैं, तो रंगोली एक शानदार तरीका है। आपको महंगे रंग या कठिन डिजाइन की जरूरत नहीं, बस थोड़ी क्रिएटिविटी और सिंपल आइडियाज से आप बना सकते हैं सुंदर रंगोली जो सबका दिल जीत लेगी।
धनतेरस पर फूलों की रंगोली सबसे आसान और खूबसूरत विकल्प है। गेंदे, गुलाब या कमल के पत्तों से बनी यह रंगोली घर में खुशबू और रंग भर देती है। इसे दरवाजे या पूजा स्थान पर बनाएं और बीच में एक दीया रख दें। यह मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक मानी जाती है।
यदि आप शुरुआती हैं, तो डॉट रंगोली सबसे आसान तरीका है। सफेद चॉक या पाउडर से छोटे-छोटे बिंदु बनाएं और उन्हें रेखाओं से जोड़ें। इससे सुंदर पैटर्न जैसे फूल, स्वस्तिक या दीपक बन सकते हैं। यह साफ-सुथरी लगती है और बनाना भी बहुत सरल होता है।
धनतेरस दीपों का त्योहार है, इसलिए दीपक वाली रंगोली बहुत शुभ मानी जाती है। आप रंगों से दीपक का आकार बनाएं और उसके आस-पास पीले व लाल रंग से बॉर्डर दें। असली दीये रखकर इसे और आकर्षक बना सकते हैं। यह डिज़ाइन घर में सकारात्मकता और रौशनी का संदेश देती है।
धनतेरस भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा का दिन है। आप उनके प्रतीक चिन्ह श्री, स्वस्तिक, या कमल को रंगोली में शामिल कर सकते हैं। लाल और पीले रंग का संयोजन शुभता लाता है। इस तरह की रंगोली धन-समृद्धि और सौभाग्य का संकेत देती है।
अगर आपके पास रंग नहीं हैं, तो प्राकृतिक चीज़ों से भी रंगोली बना सकते हैं। हरे पत्ते, हल्दी वाला चावल, सिंदूर और फूलों की पंखुड़ियों से सुंदर डिज़ाइन बनाएं। पत्तों और चावल की रंगोली पर्यावरण के अनुकूल है और घर को एक पारंपरिक देसी लुक देती है।
मंडला रंगोली गोल आकार में बनाई जाती है, जिसमें परत-दर-परत सुंदर पैटर्न होते हैं। इसे आप हल्के रंगों से बाहर की ओर बनाते हुए सजा सकते हैं। यह देखने में बहुत आकर्षक लगती है और घर के मुख्य द्वार पर शुभ प्रभाव डालती है।
मोर का डिज़ाइन हमेशा ध्यान खींचता है। नीले, हरे और पीले रंग से बना मोर शुभता का प्रतीक माना जाता है। आप मोर की आंख, पंख और पूंछ को बारीकी से बनाकर एक सुंदर दृश्य तैयार कर सकते हैं। यह रंगोली धनतेरस की शाम को खास बना देगी।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.