आधार कार्ड 12 अंकों की एक यूनिक पहचान संख्या है, जिसे भारत सरकार देश के हर निवासी को जारी करती है। यह नंबर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा दिया जाता है।
आधार कार्ड में व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी जैसे फिंगरप्रिंट के साथ फोटो, पता और जन्मतिथि जैसी अन्य जानकारी जुड़ी होती है।
आधार कार्ड का उपयोग सरकारी सेवाओं, बैंक खाता खोलने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करने में किया जाता है।
आधार कार्ड पर दर्ज जन्मतिथि (DoB) बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यह पहचान और उम्र का मुख्य प्रमाण मानी जाती है। इसका उपयोग सरकारी योजनाओं और बैंकिंग जैसे कई कामों में होता है। इसलिए यह जरूरी है कि आधार में दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो।
आधार में जन्मतिथि अपडेट करने के लिए 5 दस्तावेज मान्य हैं—जन्म प्रमाण पत्र, वैध भारतीय पासपोर्ट, सर्विस फोटो पहचान पत्र, पेंशनर फोटो पहचान पत्र, और किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट या प्रमाण पत्र।
जन्मतिथि अपडेट कराने के लिए व्यक्ति को अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा और संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आधार में जन्मतिथि केवल एक बार ही अपडेट की जा सकती है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.