सक्सेस स्टोरीज

Trends

Success Story: सरकारी अध्यापक ने क्लास रूम को बना दिया रेल कोच, एडमिशन की लग गई लाइन

Success Story: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के पेत्थनायकनूर सरकारी हाई स्कूल की कहानी बताती है कि स्कूल बदलने के लिए हमेशा बड़े बजट की जरूरत नहीं होती। तमिल शिक्षक बालमुरुगन ने 2013 में स्कूल जॉइन करने के बाद छोटे-छोटे बदलाव शुरू किए। आज यहां एडमिशन लेने वाले छात्रों की लाइन लगी है।

3 min read06:38 AM IST
Trends

Success Story: लाखों की नौकरी छोड़ी, मिट्टी से जोड़ा नाता; अब खेती से कमा रहे शानदार मुनाफा

Success Story: अमेरिका में पायलट की नौकरी, अच्छी कमाई और बेहतर करियर के बीच राघव शरद देवस्थले ने ऐसा फैसला लिया जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। एक घटना के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया और मध्य प्रदेश के खरगोन में खेती शुरू की।

2 min read11 Aug 2026
Trends

Success Story: कभी बैंक में थे वाइस प्रेसिडेंट, अब मुर्गी फार्म से हर साल लाखों का मुनाफा

Success Story: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने MBA करने के बाद करीब 10 साल तक बैंक और इंश्योरेंस से जुड़े कारोबार में नौकरी की। वाइस प्रेसिडेंट तक पहुंचे और सालाना 18 लाख रुपये का पैकेज हासिल किया। लेकिन अपना बिजनेस शुरू करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

4 min read10 Aug 2026
Trends

Success Story: इंजीनियरिंग छोड़ गांव लौटा शख्स, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य

Success Story: बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले संतोष कुमार पेशे से इंजीनियर हैं। एक बड़ी कंपनी में नौकरी भी करने लगे। लेकिन उनका नौकरी में मन नहीं लगा। इसके बाद वापस अपने घर पटना आ गए और डेयरी का बिजनेस शुरू कर दिया है। आज इस बिजनेस से मोटी कमाई करने के साथ ही कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।

2 min read9 Aug 2026
Trends

Success Story: प्रोफेसर ने पेड़ को बनाया स्कूल, 5 बच्चों से शुरू हुई पहल आज बनी सैकड़ों सपनों की उड़ान

Success Story: लॉकडाउन के दौरान जब देशभर के स्कूल बंद हो गए थे, तब पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रहने वाले प्रोफेसर अंगशुमान ठाकुर ने हार नहीं मानी। उन्होंने सिर्फ 5 आदिवासी बच्चों के साथ पेड़ के नीचे क्लास शुरू की। आज उनके यहां 100 से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं।

2 min read8 Aug 2026
Trends

Success Story: बेटे की सेहत की चिंता ने बदली जिंदगी, 40 एकड़ की खेती से खड़ा किया ₹50 लाख सालाना का एग्री बिजनेस

Success Story: महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली मोनिका मोहिते ने पारंपरिक करियर छोड़कर ऑर्गेनिक खेती को अपनाया और इसे एक सफल एग्री बिजनेस में बदल दिया। शुरुआती दिनों में लोगों ने उनके काम का मजाक उड़ाया, लेकिन आज वह जैविक खेती और पशुपालन के जरिए करीब ₹50 लाख सालाना का कारोबार कर रही हैं।

3 min read7 Aug 2026
Trends

Success Story: भैंस चराने से IAS बनने तक... बेटी ने UPSC पास कर बदल दी किस्मत

Success Story: तमिलनाडु के एक साधारण परिवार में जन्मीं सी. वनमती का बचपन आर्थिक तंगी और संघर्ष के बीच बीता। परिवार के साथ पशुपालन का काम करने वाली वनमती पर 12वीं के बाद शादी का दबाव भी बना, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।

1 min read4 Aug 2026
Trends

Success Story: आग में जल गई 36 एकड़ की खेती, हार नहीं मानी; अब कैक्टस से खड़ा किया ₹40 लाख का बिजनेस

Success Story: झारखंड के किसान चैतन्य कुमार गंझू की 36 एकड़ में लगी बागवानी आग में पूरी तरह तबाह हो गई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और बिना कांटे वाली स्पाइनलेस कैक्टस की खेती शुरू कर दी। आज वो हर साल करीब 2 लाख पौधे तैयार करते हैं। उनका लक्ष्य इस कारोबार को ₹40 लाख तक पहुंचाना है।

2 min read3 Aug 2026
Trends

Success Story: रेस्टोरेंट खोलने के नहीं थे पैसे, मोमोज का ठेला लगाया... आज हर महीने लाखों की कमाई

Success Story: दिल्ली के रोहित शाह ने रेस्टोरेंट खोलने का सपना देखा था, लेकिन पैसों की कमी के कारण उन्होंने मोमोज का छोटा स्टॉल लगाया। परिवार के सहयोग और मेहनत के दम पर आज उनका 'दार्जिलिंग मोमोज' स्टॉल आगरा में एक पहचान बन चुका है और इससे उन्हें हर महीने लाखों रुपये की कमाई हो रही है।

2 min read31 Jul 2026
Trends

Success Story: 30 बच्चों से शुरू हुआ सफर, घर-घर जाकर समझाया और सरकारी स्कूल में भर दी रौनक

Success Story: UP के रायबरेली की सरकारी शिक्षिका संगीता मौर्या ने अपनी मेहनत और समर्पण से एक सरकारी स्कूल की तस्वीर बदल दी। पहली पोस्टिंग के समय स्कूल में 130 में से केवल 30 बच्चे आते थे। बाद में अभिभावकों को समझाने और बच्चों को नए तरीके से पढ़ाने की बदौलत छात्रों की संख्या 100 से अधिक पहुंच गई।

2 min read30 Jul 2026