
New Year Party Snacks: नया साल मतलब नई शुरुआत, ढेर सारी मस्ती और जबरदस्त खाना। अगर आप इस बार घर पर न्यू ईयर पार्टी रखने का प्लान बना रहे हैं, तो मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए कुछ खास और टेस्टी स्नैक्स होना तो बनता है। अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी होटल जैसे भारी-भरकम इंतजाम की जरूरत नहीं, बस सही रेसिपी और थोड़ा सा प्यार चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे मजेदार और टेस्टी स्नैक्स, जो आपकी पार्टी का स्वाद दोगुना कर देंगे।
अगर कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट चाहिए, तो हरा-भरा कबाब से बेहतर कुछ नहीं। पालक, मटर और आलू से बने ये कबाब बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट होते हैं। हरी चटनी के साथ परोसें और देखिए प्लेट कैसे खाली होती है।
पार्टी का मतलब है पनीर टिक्का। दही और मसालों में मैरिनेट किया हुआ पनीर जब ग्रिल या तवे पर सिकता है, तो उसकी खुशबू ही माहौल बना देती है। शिमला मिर्च और प्याज के साथ परोसा गया पनीर टिक्का हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।
जैसे ही इनका क्रिस्पी कवर टूटता है और अंदर से गरम-गरम चीज़ बाहर निकलती है, बस वही पल पार्टी का स्टार बन जाता है। ये बच्चों और बड़ों, दोनों के फेवरेट होते हैं। टमाटर सॉस या मेयोनीज के साथ परोसें।
अगर कुछ झटपट और मजेदार चाहिए, तो आलू वेजेस से बेहतर कुछ नहीं। चाहे फ्राई करें या बेक, राइस फ्लोर डालकर इन्हें और क्रिस्पी बनाया जा सकता है। परोसते वक्त ऊपर से थोड़ा चाट मसाला डालें और किसी डिप के साथ सर्व करें।
मसालेदार आलू को मैश करके गोल-गोल पैटीज बनाई जाती हैं, जिनमें कभी-कभी मटर, दाल या पनीर की स्टफिंग भी होती है। तवे पर सुनहरी होने तक सेंकी गई ये टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है। पुदीने की चटनी या इमली की खट्टी-मीठी चटनी के साथ परोसें, मेहमानों का दिल जीतना पक्का है।
मुंबई की मशहूर भेल पूरी हल्की-फुल्की स्नैक है, लेकिन स्वाद में धमाका करती है। फूला हुआ चावल, प्याज, टमाटर और अलग-अलग चटनी मिलाकर बनाई गई भेल हर बाइट में खट्टा-मीठा और मसालेदार स्वाद देती है। पार्टी में जब कुछ हल्का लेकिन मजेदार चाहिए, तो भेल पूरी सबसे बढ़िया विकल्प है।
नवाबी स्वाद का असली मजा लेना है तो काकोरी कबाब जरूर ट्राय करें। इस नॉन-वेज डिश को खुशबूदार मसाले और घी का स्वाद खास बनाता है। ये स्टार्टर आपकी पार्टी को एकदम शाही टच दे देगा।
कुरकुरी पापड़ी, उबले आलू, चने, मीठी और तीखी चटनियां, पापड़ी चाट का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। एक बाइट में ही ढेर सारा स्वाद और मस्ती मिल जाती है।
क्रिस्पी बाहर, सॉफ्ट और मसालेदार अंदर, स्प्रिंग रोल पार्टी का परफेक्ट स्टार्टर हैं। इन्हें मीठी मिर्ची सॉस या हॉट गार्लिक सॉस के साथ परोसें।
अगर आप तीखा खाने के शौकीन हैं तो पनीर 65 जरूर ट्राय करें। कुरकुरा, मसालेदार और जबरदस्त फ्लेवर वाला यह स्नैक हर पार्टी में हिट रहता है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.