Bengaluru Pre-School Fees Row: प्री-नर्सरी में ₹1.85 लाख… बेंगलुरु में स्कूल फीस को लेकर छिड़ी बहस, जानें पूरा मामला

Bengaluru Pre-nursery school fees: बेंगलुरु में एक पैरेंट ने Reddit पोस्ट पर लिखा कि प्री-नर्सरी स्कूल ने उनके बच्चे की पढ़ाई का सालाना खर्च 1.85 लाख बताया है। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया और लोगों ने इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए बोझ बताया। जानें पूरा मामला।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड30 Aug 2025, 09:00 PM IST
बेंगलुरु में प्री-नर्सरी की फीस 1.85 लाख, पैरेंट्स में गुस्सा
बेंगलुरु में प्री-नर्सरी की फीस 1.85 लाख, पैरेंट्स में गुस्सा

Bengaluru Pre-nursery school fees: बच्चों की पढ़ाई को लेकर बढ़ते खर्चे कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन हाल ही में बेंगलुरु के एक पैरेंट का Reddit पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के एक स्कूल ने प्री-नर्सरी एडमिशन के लिए बच्चे की सालाना पढ़ाई की लागत करीब 1.85 लाख बताया। यह सुनकर ही आम लोगों के होश उड़ गए।

पोस्ट में फीस का पूरा हिसाब-किताब भी बताया गया है। पोस्ट में पैरेंट ने डिटेल शेयर की है:

5,000 रजिस्ट्रेशन फीस

28,240 कंज्यूमेबल्स के लिए (दो किस्तों में)

91,200 जून से नवंबर तक की फीस

60,800 दिसंबर से आगे की फीस

यानी कुल जोड़कर करीब 1.85 लाख रुपये सिर्फ एक छोटे बच्चे (Toddler) की प्री-स्कूल पढ़ाई के लिए।

लोगों का रिएक्शन

पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ, 1500 से ज्यादा अपवोट्स और सैकड़ों कमेंट्स आने लगे। कुछ लोगों का कहना था कि टॉप-टियर स्कूल हमेशा से महंगे रहे हैं। लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने इस पर गुस्सा जताया और कहा कि इस तरह के फीस स्ट्रक्चर मिडिल क्लास परिवारों की जेब पर भारी पड़ता है।

एक यूजर ने लिखा, “मेरी बहन ने मेरी भांजी के लिए 4-5 लाख तक फीस दी थी, तो मुझे लगता है ये सही ही है, लेकिन सच कहूं तो बेंगलुरु में पढ़ाई अब सस्ती नहीं रही।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “1.85 लाख टोटल ट्यूशन फीस!! मेरे पैरेंट्स ने मेरी कॉलेज की एक साल की ट्यूशन फीस 1.73 लाख दी थी, साथ में 60 हजार होस्टल फीस और बाकी खर्चा मिलाकर 2.5 लाख प्रति साल। मैंने 2021 में VIT वेल्लोर से ग्रेजुएट किया। और यहां आप 1.85 लाख एक साल में दे रहे हो। ये लोग शायद यहां इंजीनियरिंग ही पढ़ा रहे होंगे।”

इस पोस्ट को शेयर करने वाले पैरेंट ने खुद भी लिखा कि, "एक लिमिट होनी चाहिए। एक लाख से ज्यादा फीस नहीं होनी चाहिए, अगर इससे ऊपर चार्ज हो रहा है तो ये गलत है।"

कितना सही और गलत है ये?

आज के समय में जहां शिक्षा हर किसी का हक होना चाहिए, वहीं शुरुआती लेवल की इतनी महंगी फीस बड़ा सवाल खड़ा करती है। ये मामला सिर्फ एक स्कूल तक सीमित नहीं, बल्कि देशभर में कई शहरों की हकीकत है।

नोट: मिंट इस पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है।

यह भी पढ़ें | Bengaluru stampede: RCB come up with big financial aid for 11 deceased - Details
यह भी पढ़ें | Bengaluru techie death: Woman was humiliated over skin tone, says family
यह भी पढ़ें | Bengaluru techie found hanging, husband arrested for dowry torture

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBengaluru Pre-School Fees Row: प्री-नर्सरी में ₹1.85 लाख… बेंगलुरु में स्कूल फीस को लेकर छिड़ी बहस, जानें पूरा मामला
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBengaluru Pre-School Fees Row: प्री-नर्सरी में ₹1.85 लाख… बेंगलुरु में स्कूल फीस को लेकर छिड़ी बहस, जानें पूरा मामला
OPEN IN APP