19 Minute 34 Second Viral Video को न देखें, हरियाणा पुलिस ने दी चेतावनी

19 Minute 34 Second Viral Video: 19 मिनट 34 सेकंड का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसे एआई जनरेटेड बताया है और चेतावनी दी है कि इसे देखना, शेयर करना या सेव करना भी कानूनन अपराध हो सकता है।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम हिंदुस्तानटाइम्स.कॉम)
अपडेटेड15 Dec 2025, 06:31 PM IST
19 Minute 34 Second Viral Video: इसे देखना IPC की धारा 67, 67A और 66 के तहत अपराध है।
19 Minute 34 Second Viral Video: इसे देखना IPC की धारा 67, 67A और 66 के तहत अपराध है।(HT)

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 19 मिनट 34 सेकंड के वीडियो को लेकर हरियाणा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह वीडियो, जिसे लोग असली समझकर तेजी से शेयर कर रहे थे, दरअसल पूरी तरह AI-जेनरेटेड बताया गया है। हरियाणा NCB साइबर सेल के अधिकारी अमित यादव ने एक वीडियो जारी कर लोगों को चेतावनी दी है कि इस वायरल क्लिप को देखना, डाउनलोड करना या शेयर करना कानूनन अपराध है।

अमित यादव ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो AI का इस्तेमाल करके बनाया गया था और उन्होंने समझाया कि कोई भी कैसे यह वेरिफाई कर सकता है कि फुटेज असली है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बनाया गया है। बता दें कि यह वीडियो भारत के सोशल मीडिया पर अचानक (19 Minute 34 SecondsViralVideoLink) वायरल हुआ। हर प्लेटफॉर्म पर लोग इसके बारे में बात करने लगे, लेकिन किसी के पास ठोस जानकारी नहीं थी। यही अनिश्चितता अफवाहों को हवा देती रही और वीडियो की असलियत से ज्यादा उसकी चर्चा वायरल होती गई।

यह भी पढ़ें | जानिए बॉन्डी बीच शूटिंग के आरोपी नावेद अकरम और साजिद अकरम के बारे में

हरियाणा पुलिस ने जारी की चेतावनी

हरियाणा पुलिस के अमित यादव ने साफ कहा कि इस तरह के वीडियो को देखना, डाउनलोड करना, फॉरवर्ड करना, सेव रखना सब कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर इन धाराओं के तहत केस हो सकता है: IPC 67, IPC 67A, IPC 66 IT Act. इनकी वजह से 2 लाख रु तक का जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है। उन्होंने बताया कि siteengine.com जैसी वेबसाइट के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि वीडियो असली है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है। यह जानकारी लोगों को भ्रम से बचाने के लिए दी गई है।

गलत पहचान बन रही है सबसे बड़ी समस्या

AI-जेनरेटेड फेक वीडियो के कारण कई निर्दोष महिलाओं को बिना वजह बदनाम किया जा रहा है। इस तरह के डीपफेक कंटेंट समाज में भय, शर्मिंदगी और मानसिक उत्पीड़न बढ़ा रहे हैं। पुलिस ने अपील की है कि लोग इस वीडियो को बिल्कुल भी न देखें और न ही किसी तरह से फैलाएं।

Deepfake का बढ़ता खतरा

Deepfake टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा खतरा यही है कि किसी भी व्यक्ति की छवि को आसानी से बदनाम किया जा सकता है। सिर्फ एक फोटो और AI टूल से नकली वीडियो तैयार हो सकता है। यह मामला समाज को चेतावनी देता है कि डिजिटल दुनिया में असली और नकली के बीच फर्क करना बेहद मुश्किल हो चुका है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स19 Minute 34 Second Viral Video को न देखें, हरियाणा पुलिस ने दी चेतावनी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स19 Minute 34 Second Viral Video को न देखें, हरियाणा पुलिस ने दी चेतावनी
OPEN IN APP