19 Minute Viral Video: 19 मिनट से लेकर नमो भारत के MMS तक, साल 2025 में सबसे ज्यादा वायरल हुए ये 5 वीडियो

Top 5 Most Viral Clips of 2025: साल 2025 में कई वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर चर्चा बटोरी। इनमें से कुछ कपल के प्राइवेट वीडियो और Coldplay कॉन्सर्ट के वीडियो भी थे। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन से वीडियो वायरल हुए।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड29 Dec 2025, 10:41 PM IST
साल 2025 में सबसे ज्यादा वायरल हुए ये 5 वीडियो
साल 2025 में सबसे ज्यादा वायरल हुए ये 5 वीडियो

19 Minute 34 Second Viral Video: साल 2025 खत्म होने को है। इस साल काफी लोगों के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए। आज हम आपको साल 2025 में वायरल हुए 5 वीडियो के बारे में बताने वाले हैं। इन सभी वीडियो की चर्चा इस साल खूब हुई है।

19 मिनट का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर 19 मिनट के वायरल वीडियो ने भी खूब सनसनी मचा दी थी। कपल के इस प्राइवेट वीडियो को लेकर खूब चर्चा हुई थी। पहले इसे AI वीडियो बताया जा रहा था, लेकिन बाद में कपल ने सामने आकर वीडियो की सच्चाई सबको बता दी थी। कपल के अनुसार उनके दोस्त ने उनका ये आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया था।

नमो भारत ट्रेन सीसीटीवी वीडियो

कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर नमो भारत के अंदर का भी एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक कपल ट्रेन में गंदी हरकत करता हुआ देखा गया था। कपल की पूरी हरकत ट्रेन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

कोल्ड प्ले का किसिंग स्कैंडल

साल 2025 का सबसे सनसनीखेज वायरल पल एक Coldplay कॉन्सर्ट से जुड़ा हुआ है। इस साल Astronomer कंपनी के CEO एंडी बायरन और HR हेड क्रिस्टिन कैबट को किस करते हुए कैमरे कैद कर लिया गया था। कुछ ही सेकंड का यह क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और देखते ही देखते चर्चा में बदल गया था।

हाथी के वीडियो ने आंखें कर दी नम

भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कासवान ने इस साल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था। इस छोटे से क्लिप से सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब आ गया। इस वीडियो में हाथी अपने बच्चे को खेत से बाहर निकालती हुई दिख रही है।

बेटी के जन्म पर पिता का डांस

सोशल मीडिया पर इस साल रिलीज हुई फिल्म धुरंधर के गाने काफी वायरल हुए। सबसे ज्यादा फिल्म में अक्षय खन्ना के एंट्री वाला सीन वायरल हुआ था। अक्षय खन्ना के वायरल डांस पर काफी यूजर्स ने वीडियो भी बनाई, लेकिन पूरी महफिल एक बेटी के पिता लूट ले गए। बेटी के जन्म होने पर पिता ने अक्षय खन्ना के अंदाज में डांस करते हुए बच्ची को अपनी गोद में लिया। ये वीडियो भी इस साल खूब शेयर हुआ था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स19 Minute Viral Video: 19 मिनट से लेकर नमो भारत के MMS तक, साल 2025 में सबसे ज्यादा वायरल हुए ये 5 वीडियो
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स19 Minute Viral Video: 19 मिनट से लेकर नमो भारत के MMS तक, साल 2025 में सबसे ज्यादा वायरल हुए ये 5 वीडियो