19 Minute Viral Video: बच के रहना रे बाबा! 19 मिनट के इस वीडियो से बना लें 100 कोश की दूरी, वरना लेने के पड़ जाएंगे देने

19 Minute Viral Video: सोशल मीडिया पर 19 मिनट का वायरल वीडियो लोगों की निजी जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। यह वीडियो कई लड़कियों को निशाना बना रहा है और साइबर ठगों द्वारा मैलवेयर भेजने के मामले बढ़ रहे हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड10 Dec 2025, 10:12 AM IST
भूलकर भी मत देखना ये 19 मिनट का वीडियो
भूलकर भी मत देखना ये 19 मिनट का वीडियो

19 Minute Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 19 मिनट 34 सेकंड का MMS लोगों के बीच सनसनी फैला रहा है। इस वीडियो ने न सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स पर हलचल मचा दी है बल्कि कई लोगों की निजी जिंदगी और इमेज पर भी सीधा असर डाला है। सबसे चिंताजनक ये है कि इसका नुकसान उन लड़कियों को झेलना पड़ रहा है, जो सिर्फ चेहरा मिलता‑जुलता होने की वजह से निशाने पर आ गई हैं। अब इस वीडियो को लेकर साइबर स्कैम भी बढ़ गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर साइबर ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। साइबर ठग वीडियो के नाम पर लोगों को मैलवेयर भेज रहे है, जिससे वो लोगों के बैंक अकाउंट को साफ कर दे रहे हैं।

एक क्लिक में डिवाइस हो जाएगा हैक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोगों के पास साइबर ठग 19 मिनट के थमनेल के साथ एक वीडियो भेज रहे हैं। इस वीडियो को डाउनलोड करने पर या फिर लिंक पर क्लिक करने पर आपके डिवाइस में एक वायरस इंस्टॉल हो जाता है। ये वायरस आपके बैंक अकाउंट समेत आपकी गैलरी वीडियो को भी चुरा लेता है और पूरा बैंक अकाउंट खाली हो जाता है।

यह भी पढ़ें | गोवा में रोमियो लेन नाइट क्लब पर कड़ा एक्शन, सरकार ने प्रॉपर्टी गिराने के दिए आद

साइबर ठगी के बचाव के तरीके

खतरा (Threat)बचाव का तरीका (Prevention)
फिशिंग ईमेलसंदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, आधिकारिक साइट से लॉगिन करें
कमजोर पासवर्डमजबूत पासवर्ड + 2FA का इस्तेमाल करें
पब्लिक वाई-फाईVPN का इस्तेमाल करें, बैंकिंग से बचें
फेक कॉल/मैसेजOTP/PIN साझा न करें
सोशल मीडिया ठगीनिजी जानकारी साझा न करें, प्रोफ़ाइल जांचें
मालवेयरसॉफ़्टवेयर अपडेट और एंटीवायरस इंस्टॉल करें
View full Image
साइबर क्राइम से कैसे रहे सुरक्षित
(LM Notebook)

कानूनी तौर पर भी इस तरह के वीडियो को शेयर करना बेहद जोखिम भरा है। IT एक्ट की धाराओं के तहत अश्लील या यौन कृत्य को दिखाने वाली सामग्री ऑनलाइन डालने या आगे बढ़ाने पर जेल और भारी जुर्माने दोनों का प्रावधान है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स19 Minute Viral Video: बच के रहना रे बाबा! 19 मिनट के इस वीडियो से बना लें 100 कोश की दूरी, वरना लेने के पड़ जाएंगे देने
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स19 Minute Viral Video: बच के रहना रे बाबा! 19 मिनट के इस वीडियो से बना लें 100 कोश की दूरी, वरना लेने के पड़ जाएंगे देने
OPEN IN APP