19 Minute Viral Video Scam: सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक 19 मिनट का एक प्राइवेट वीडियो खूब सूर्खियों में था। शुरुआत में उस वीडियो को AI बताया जा रहा था, लेकिन बाद में एक कपल ने सामने आकर उस वीडियो की सच्चाई बताई थी कि वायरल वीडियो उनका है, जिसे उनके एक दोस्त ने इंटरनेट पर शेयर किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर उस वीडियो को यूजर्स ने इतना सर्च किया कि साइबर ठगों ने उसके नाम पर ठगी करनी शुरू कर दी।
ठगों ने निकाला नया रास्ता
साइबर ठग इस तरह के वीडियो के नाम का लिंक यूजर्स को भेजते हैं और यूजर्स उनके जाल में फंस जाते हैं। हालांकि इस 19 मिनट के वीडियो पर हो रही साइबर ठगी के बारे में जब लोग अलर्ट हो गए, तो अब साइबर ठगों ने नया रास्ता निकाला है।
मध्य प्रदेश से वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में मध्य प्रदेश के सतना में लगे विंध्य व्यापार मेले में बने महिला शौचालय का वीडियो इंटरनेट पर शेयर हो रहा है। अब साइबर ठग इस वीडियो के नाम पर यूजर्स से ठगी कर रहे हैं। इस नए तरीके से ठग लोगों का डिवाइस भी हैंग कर ले रहे हैं और उनका बैंक अकाउंट भी साफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 19 मिनट का वीडियो हो या फिर ये मध्य प्रदेश के सतना का लीक वीडियो हो, दोनों ही वीडियो को शेयर करने वालों की साइबर पुलिस जांच कर रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी देशवासियों को अलर्ट किया है कि न तो किसी ऐसे लिंक पर क्लिक करें और न ही इस तरह की वीडियो शेयर करें। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।