19 Minute Viral Video: 19 मिनट हो या 7 मिनट, सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते इन कीवर्ड के पीछे छिपा है काला सच

19 Minute Viral Video Scam: सोशल मीडिया पर 19 मिनट, 7 मिनट और 9 मिनट के वीडियो और MMS ट्रेंड हो रहे हैं। इनसे जुड़े लिंक पर क्लिक करने से साइबर ठग यूजर्स की जानकारी चुराकर उनके डिवाइस को हैक कर रहे हैं…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड16 Jan 2026, 03:33 PM IST
19 मिनट के वायरल वीडियो से खाली हो रहे बैंक अकाउंट
19 मिनट के वायरल वीडियो से खाली हो रहे बैंक अकाउंट

19 Minute Viral Clip MMS: पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहले 19 मिनट वायरल वीडियो फिर 7 मिनट वायरल वीडियो और अब एक नया कीवर्ड 9 मिनट MMS ट्रेंड कर रहा है। इन सभी कीवर्ड के साथ ही लिंक भी शेयर हो रहे हैं। कुछ लोग उत्सुकता में इन लिंक पर क्लिक कर दे रहे हैं और फिर यहां से साइबर ठगी के असली खेल की शुरुआत हो रही है।

अब साइबर ठगों ने एक नया हथकंडा अपनाया है, जिसमें वो लोगों को ऐसे कीवर्ड के साथ एक लिंक शेयर कर रहे हैं। अगर कोई इस लिंक पर क्लिक करता है, तो उसकी पूरी डिटेल साइबर ठगों के पास पहुंच जा रही है और फिर वो लोगों की डिटेल चुरा लेते हैं।

यह भी पढ़ें | 19 मिनट से लेकर नमो भारत के MMS तक, साल 2025 में वायरल हुए ये 5 Video

कैसे साइबर ठगों के जाल में फंस रहे लोग?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है। उसमें दावा किया जाता है कि सेलिब्रिटी, नेता या आम शख्स का निजी वीडियो लीक हुआ है। जैसे ही कोई लिंक पर क्लिक करता है, तो वो उसे एक फर्जी वेबसाइट पर ले जाता है। वहां पर एक थमनेल लगा होता है। जैसे ही यूजर उस थमलेन पर क्लिक करता है, तो उस फिशिंग लिंक से ठग यूजर का डिवाइस हैक कर लेता है। उसके बाद साइबर ठग सारी डिटेल डिवाइस से निकालता है और फिर यूजर का बैंक अकाउंट साफ कर देता है। कई बार साइबर ठग डिवाइस से निजी जानकारी चुराकर ब्लैकमेल भी करते हैं।

यह भी पढ़ें | बचके! 19 मिनट बाद वायरल हुआ 40 मिनट का Video, बैंक अकाउंट्स हो जाएगा खाली

क्यों चुना जाता है ‘19 मिनट’ या ‘7 मिनट’?

साइबर विशेषज्ञ बताते हैं कि वीडियो की सटीक अवधि लिखने से लोगों को लगता है कि यह असली है। जैसे 19:34 मिनट का वीडियो या 7:11 मिनट का MMS। ये मनोवैज्ञानिक ट्रिक है, जब कोई चीज बहुत सटीक लगती है, तो लोग उसे सच मानने लगते हैं।यही कारण है कि ठग इन अजीबो-गरीब टाइम ड्यूरेशन का इस्तेमाल करते हैं।

बचाव के उपाय

  • कभी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • एंटीवायरस और सिक्योरिटी ऐप्स का इस्तेमाल करें।
  • बैंकिंग और सोशल मीडिया पासवर्ड नियमित रूप से बदलें।
  • दोस्तों को भी जागरूक करें कि ऐसे ट्रेंड्स सिर्फ धोखा हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स19 Minute Viral Video: 19 मिनट हो या 7 मिनट, सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते इन कीवर्ड के पीछे छिपा है काला सच
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स19 Minute Viral Video: 19 मिनट हो या 7 मिनट, सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते इन कीवर्ड के पीछे छिपा है काला सच