19 Minute Viral Video: 19 मिनट की तरह अगर लीक हो गया आपका भी Video, तो डरे नहीं! ऐसे खुद करवा सकेंगे डिलीट

19 Minute Viral Video: अगर कभी गलती से आपकी की कोई प्राइवेट तस्वीर या वीडियो लीक हो जाए, तो डरने की जरूरत नहीं हैं। अब कई ऐसे टूल आ गए हैं, जिनसे आप वीडियो को डिलीट करवा सकते हैं। 

Anuj Shrivastava
अपडेटेड12 Apr 2026, 04:11 PM IST
19 मिनट जैसे प्राइवेट वायरल वीडियो को गूगल से कैसे हटाएं
19 मिनट जैसे प्राइवेट वायरल वीडियो को गूगल से कैसे हटाएं

How to Remove Leaked Video: 19 मिनट वाला वायरल वीडियो तो आपको याद ही होगा, इस वीडियो को लोगों ने इतना सर्च किया कि ये दो महीने तक गूगल ट्रेंड में बना रहा। कुछ लोग अभी भी इस वीडियो को गूगल पर सर्च कर रहे हैं, लेकिन कभी आपने सोचा है कि ये वीडियो जिनका होगा, उनपर क्या गुजर रही होगी। अगर उनकी जगह ये वीडियो आपका होता है, तो भी क्या आप ऐसे सर्च करते? नहीं ना। यही वजह है कि हमें दूसरों की प्राइवेसी का सम्मान करते हुए खुद भी सर्तक रहना चाहिए, क्योंकि ये किसी भी के साथ भी हो सकता है।

अगर कभी आप या आपके परिवार में कोई इस तरह की परेशानी में फंसता है, तो सबसे पहले घबराना नहीं है। ऐसे हालात में समझदारी से कदम उठाना जरूरी है। आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिनसे आप इस परेशानी से बाहर निकल सकते हैं और अपनी प्राइवेसी सुरक्षित रख सकते हैं।सबसे पहले उस लिंक का स्क्रीनशॉट लें और URL कॉपी कर लें। ये बाद में काफी काम आएगा।

  • हर बड़े प्लेटफॉर्म (X, Instagram, YouTube) पर 'Report' का ऑप्शन होता है। 'Inappropriate Content' या 'Privacy Violation' के तहत उसे रिपोर्ट करें। अगर कई लोग मिलकर रिपोर्ट करते हैं, तो सिस्टम उसे तेजी से रिव्यू करता है।

यह भी पढ़ें | 19 मिनट हो या 7 मिनट, सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते कीवर्ड के पीछे छिपा है काला सच
  • इसके अलावा आप StopNCII.org की मदद भी ले सकते हैं। ये एक अंतरराष्ट्रीय टूल है जो Non-Consensual Intimate Imagery (NCII) को रोकने के लिए बनाया गया है। यहां आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ये प्लेटफॉर्म आपके वीडियो का एक 'डिजिटल फिंगरप्रिंट' (Hash) बना देता है, जिससे फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे बड़े प्लेटफॉर्म उसे अपने आप पहचान कर हटा देते हैं।
  • अगर वीडियो गूगल सर्च में दिख रहा है, तो आप गूगल के Personal Information Removal फॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल अपनी पॉलिसी के तहत आपत्तिजनक और बिना सहमति के डाले गए निजी कंटेंट को अपने सर्च रिजल्ट्स से हटा देता है।

यह भी पढ़ें | अलर्ट! 19 मिनट के वायरल MMS के बाद लीक हुआ ये वीडियो, शेयर किया तो होगी जेल
  • इसके साथ ही आप राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in या Sahyog पोर्टल पर डिजिटल सुरक्षा और शिकायतों के समाधान के लिए उपयोगी सरकारी प्लेटफॉर्म पर भी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के लिए https://sahyog.mha.gov.in/ पर विजिट करें।

यह भी पढ़ें | क्या बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? सरकार ने बढ़ाई डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी, जानिए
  • अगर आपकी तस्वीर या वीडियो किसी वेबसाइट पर लीक हुआ है, तो WHOIS टूल के जरिए वेबसाइट के मालिक की जानकारी खोजकर उन्हें ईमेल करें। Calm और प्रोफेशनल भाषा में उन्हें हटाने के लिए करें। इसके बाद अगर आपकी कोई सुनवाई नहीं होती है, तो आप उसका स्क्रीनशॉर्ट लेकर साइबर पुलिस में शिकायत कर दें।

प्राइवेट वीडियो शेयर करने की सजा

कानून / धाराअपराध का प्रकारसजा / दंड
IT Act, 2000 – Section 67, 67A, 67Bअश्लील या निजी कंटेंट इलेक्ट्रॉनिक रूप से शेयर करनापहली बार: 3 साल जेल + 5 लाख जुर्माना
दोबारा: 5 साल जेल + 10 लाख जुर्माना
IPC Section 354C (Voyeurism)महिला की प्राइवेट एक्टिविटी रिकॉर्ड/शेयर करनापहली बार: 1–3 साल जेल + जुर्माना
दोबारा: 3–7 साल जेल + जुर्माना
IPC Section 509महिला की गरिमा भंग करने वाले शब्द/कृत्य1 साल तक जेल या जुर्माना
Right to Privacy (Fundamental Right)बिना सहमति प्राइवेट वीडियो शेयर करनामौलिक अधिकार का उल्लंघन, कानूनी कार्रवाई
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्स19 Minute Viral Video: 19 मिनट की तरह अगर लीक हो गया आपका भी Video, तो डरे नहीं! ऐसे खुद करवा सकेंगे डिलीट
More