40 Minute Viral Video: बचके रहना रे बाबा! 19 मिनट बाद वायरल हुआ 40 मिनट का वीडियो, बैंक अकाउंट्स हो जाएगा खाली

19 Minute Viral Video: सोशल मीडिया पर 19 मिनट का वीडियो के बीच अब 40 मिनट का वीडियो भी वायरल होने लगा है। अगर आप भी इस वीडियो के बारे में खोज रहे हैं, तो साधवान हो जाइए। ये साइबर ठगों के जाल का हिस्सा है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Dec 2025, 08:45 PM IST
क्या असली है 40 मिनट का वायरल वीडियो
क्या असली है 40 मिनट का वायरल वीडियो

40 Minute Leaked Video: सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से 19 मिनट 34 सेकंड का वीडियो काफी सुर्खियों में है। इस वीडियो की चर्चा अभी खत्म नहीं हुई थी कि अब इंटरनेट पर एक 40 मिनट के वीडियो की सुनामी आ गई है। इस वीडियो को यूजर्स इंटरनेट पर खूब सर्च कर रहे हैं, लेकिन क्या सच में ऐसा कोई वीडियो है या फिर ये कोई जाल है। आइए जानते हैं और समझते हैं।

क्या है ये 40 मिनट का वीडियो?

19 मिनट के वीडियो ट्रेंड में अब एक नया मोड़ आया है। अब गूगल पर 40 मिनट का वीडियो सर्च होने लगा है। इस 40 मिनट के वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 19 मिनट के कथित वीडियो का 'फुल लीक' वीडियो है। हालांकि सच्चाई इससे बिल्कुल परे है।

यह भी पढ़ें | क्या AI जनरेटेड है 19 मिनट 34 सेकंड वाला लीक वीडियो? जानिए वायरल क्लिप की सच्चाई

साइबर ठगों की है ये नई चाल

19 मिनट के वीडियो का इस्तेमाल करते हुए साइबर ठगों ने कई लोगों के बैंक अकाउंट को साफ किया है। अब इस कड़ी में उन्होंने नया तरीका निकाला है। इस तरीके में कई जगहों पर दावा किया गया कि 40 मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस वीडियो के लिंक पर क्लिक भी कर रहे हैं और उनका डिवाइस हैंग हो जा रहा है।

इन राज्यों में खूब सर्च हो रहा 40 मिनट का वीडियो

19 मिनट के वीडियो के बाद अब 40 मिनट का वीडियो भी कई राज्यों में खूब सर्च किया जा रहा है। इस वीडियो को आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में लोग खूब सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो भूलकर भी ऐसे किसी लिंक पर क्लिक मत करिएगा। वरना आपका डिवाइस हैंग हो जाएगा और आपकी सारी निजी जानकारी साइबर ठगों तक पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें | क्या आपके फोन में है 19 मिनट वाला Video? कर दें डिलीट, वरना हो सकती है जेल

क्या सच में कोई 40 मिनट का वीडियो है?

अगर आप इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, तो आपको बता दें कि ऐसा कोई भी वीडियो नहीं है। ये महज एक डिजिटल घोस्ट है। इसे सिर्फ फर्जी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। बता दें कि ऐसे किसी फर्जी और लीक वीडियो को शेयर करना अपराध होता है।

हरियाणा एनसीबी साइबर सेल के अधिकारी अमित यादव ने बताया कि ये वीडियो AI की मदद से बनाया गया हो सकता है। ऐसे वीडियो को सेव करना, देखना और शेयर करना क्राइम है। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया गया, तो उसके ऊपर 2 लाख का जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं 3 साल की जेल भी हो सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स40 Minute Viral Video: बचके रहना रे बाबा! 19 मिनट बाद वायरल हुआ 40 मिनट का वीडियो, बैंक अकाउंट्स हो जाएगा खाली
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स40 Minute Viral Video: बचके रहना रे बाबा! 19 मिनट बाद वायरल हुआ 40 मिनट का वीडियो, बैंक अकाउंट्स हो जाएगा खाली
OPEN IN APP