यूपी 12वीं बोर्ड की टॉपर्स लिस्ट में लड़कियों का दबदबा, 5 ने मारी बाजी

UP 12th Board Toppers List: उत्तर प्रदेश में छात्राओं का जलवा है। लड़कियों ने इंटर की परीक्षा में टॉप किया है। पूरे प्रदेश में टॉप छह में से पांच लड़कियां हैं जबकि एक लड़के ने द्वितीय स्थान पर जगह बनाने में सफलता पाई है।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड25 Apr 2025, 02:08 PM IST
UP 12th Board Toppers List: यूपी 12वीं बोर्ड की टॉपर्स लिस्ट में लड़कियां ही लड़कियां
UP 12th Board Toppers List: यूपी 12वीं बोर्ड की टॉपर्स लिस्ट में लड़कियां ही लड़कियां(Mint)

पिछले कुछ वर्षों से लगभग हरेक परीक्षा में लड़कियां, लड़कों पर भारी पड़ रही हैं। एकेडमिक एग्जाम हों या यूपीएससी की परीक्षा, लड़कियों का पास पर्सेंटेज लडकों के मुकाबले ज्यादा होता है। ऐसा हमेशा नहीं तो ज्यादातर बार तो देखने में आता ही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट आए तो भी यही साबित हुआ। टॉपर्स की लिस्ट में लड़कियां भरी पड़ी हैं जबकि लड़का सिर्फ एक है।

यह भी पढ़ें | डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर फटाफट जानें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स

12वीं बोर्ड की टॉपर्स लिस्ट में पांच लड़कियां

यूपीएमएसपी ने अपने एक्स हैंडल पर इंटरमीडिएट एग्जाम टॉपर्स की लिस्ट जारी की है। इस बार यूपी 12वीं बोर्ड की परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर एक, द्वितीय स्थान पर चार जबकि तृतीय स्थान पर एक परीक्षार्थी को रहने का मौका मिला है। इन छह परीक्षार्थियों ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इन छह मेधावी परीक्षार्थियों में सिर्फ एक छात्र है जिसने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने में बाजी मारी है। बाकी की पांच टॉपर्स लड़कियां ही हैं।

उत्तर प्रदेश 12वीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे प्रदेश में अव्व्ल रहने वाली महक जयसवाल ने कुल 97.20% अंक प्राप्त किए हैं। महक प्रयागराज जिले के भुलाई का पुरा स्थित बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

द्वितीय स्थान पर चार परीक्षार्थियों को संयुक्त सफलता मिली है। यानी इन चारों के प्राप्तांक बराबर हैं। इन सभी ने 96.80% अंक हासिल किए। इनमें साक्षी अमरोहा जिले के गजरौला स्थित श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

टॉपर्स लिस्ट में इकलौते लड़के आदर्श

इस लिस्ट में इकलौते छात्र आदर्श यादव ने भी 96.80% अंक हासिल किया है। उन्होंने सुल्तापुर जिले के कादीपुर स्थित सारस्वत वीएमआईसीजेके से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है।

द्वितीय स्थान पर रहने वाली एक और छात्रा शिवानी सिंह ने भी प्रयागराज जिले से ही पढ़ाई की है। शिवानी सिकारो कोरांव के एसपी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली अनुष्का सिंह ने कौशांबी से इंटरमीडिएट किया है। वो केन कंवर के धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

12वीं बोर्ड में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने वाली मोहिनी को 96.40% अंक आया है। उन्होंने इटावा के जसवंत नगर स्थित चौधरी एस सिंह इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई पूरी की है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Trendsयूपी 12वीं बोर्ड की टॉपर्स लिस्ट में लड़कियों का दबदबा, 5 ने मारी बाजी
MoreLess