आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक साथ 600 कर्मचारियों ने छोड़ दी नौकरी, कंपनी को लगा करीब 1600 करोड़ का झटका

Paramount Skydance में काम करने वाले करीब 600 कर्मचारियों ने कंपनी की नौकरी छोड़ दी। इससे कंपनी को $185 मिलियन का झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्क फ्रॉम होम नियम हटाए जाने के कारण कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी।

Priya Shandilya
अपडेटेड12 Nov 2025, 05:22 PM IST
एक साथ 600 कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
एक साथ 600 कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)(Pinterest)

अमेरिका की बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी Paramount Skydance ने जब वर्क फ्रॉम होम खत्म करने का फैसला लिया, तो नतीजा कंपनी भी नहीं सोच पाई थी। करीब 600 कर्मचारियों ने एक साथ कंपनी की नौकरी छोड़ दी। फार्च्यून मैगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, CEO डेविड एलिसन ने साफ कहा था, “या तो हफ्ते में पांच दिन ऑफिस आओ या बायआउट ले लो।”

क्यों खत्म किया गया रिमोट वर्क?

Paramount और Skydance Media के $8 बिलियन के मर्जर के बाद एलिसन ने कंपनी की कमान संभाली। उन्होंने मेल में लिखा कि ऑफिस में मिलकर काम करना ही असली टीमवर्क है। उनका कहना था कि Zoom मीटिंग्स में वैसे सीख और टीम कोलैबोरेशन नहीं हो सकती, जो आमने-सामने बात करने से होती है। एलिसन ने मेमो में लिखा था कि जब लोग साथ बैठते हैं, तो आइडियाज आते हैं, चुनौतियां दी जाती हैं और रिश्ते बनते हैं, यही कंपनी को आगे बढ़ाता है।”

185 मिलियन डॉलर का झटका

इस पॉलिसी के बाद वाइस प्रेसीडेंट और उससे नीचे के लेवल के कई कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया। इससे कंपनी को $185 मिलियन (करीब 1600 करोड़) का खर्च उठाना पड़ा क्योंकि कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज (compensation) देना पड़ा। कंपनी ने इसे अपने बिजनेस रिस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा बताया है, ताकि बिजनेस को नए स्ट्रैटेजिक प्रायोरिटीज के हिसाब से ढाला जा सके।

पहले भी मुश्किल झेल चुकी है कंपनी

पैरामाउंट पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ चुकी है। Covid महामारी के बाद की मंदी, बार-बार बदलते CEO और इंटरनल पॉलिटिक्स के कारण कंपनी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ चुका है। अब एलिसन ने जब इस साल शुरुआत में जिम्मेदारी संभाली, तो उनका लक्ष्य था पैरामाउंट की पुरानी चमक वापस लाना और कंपनी को राजनीतिक झुकाव के आरोपों से दूर रखना।

अब आगे क्या?

मर्जर के बाद अब पैरामाउंट एक और बड़े बदलाव की तैयारी में है। कंपनी ने अगले कुछ महीनों में 1600 और नौकरियां घटाने की योजना बनाई है। कुल मिलाकर कंपनी $1.7 बिलियन की लागत में बड़े स्तर पर री-स्ट्रक्चरिंग कर रही है, ताकि भविष्य की रणनीति के मुताबिक खुद को तैयार कर सके। कह सकते हैं कि ये बदलाव सिर्फ पैरामाउंट की दिशा नहीं, बल्कि पूरे हॉलीवुड के कॉर्पोरेट कल्चर को भी बदल सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआखिर ऐसा क्या हुआ कि एक साथ 600 कर्मचारियों ने छोड़ दी नौकरी, कंपनी को लगा करीब 1600 करोड़ का झटका
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआखिर ऐसा क्या हुआ कि एक साथ 600 कर्मचारियों ने छोड़ दी नौकरी, कंपनी को लगा करीब 1600 करोड़ का झटका