7 Minute viral Video: क्या आपके फोन में है 7 मिनट वाला वीडियो? पाकिस्तान से है कनेक्शन, जेब हो सकती है खाली

7 Minute viral Video: सोशल मीडिया पर 7 मिनट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे पाकिस्तान के कंटेंट क्रिएटर से जोड़ा जा रहा है, लेकिन इसकी सच्चाई अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे वीडियो साइबर ठगों द्वारा धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होते हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड9 Jan 2026, 03:08 PM IST
7 मिनट का वीडियो वायरल
7 मिनट का वीडियो वायरल

Umair Viral Video Pakistan: सोशल मीडिया पर बीते दो महीने में 19 मिनट के प्राइवेट की वीडियो ने खूब चर्चा हुई। इस वीडियो के चक्कर में कई लोगों के बैंक अकाउंट भी साइबर ठगों ने साफ कर दिए। अब नए साल के शुरुआत में ही एक 7 मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पाकिस्तान के शख्स Umair से जोड़ा जा रहा है। आइए जानते हैं कि कौन है Umair और क्या इस वीडियो की सच्चाई।

क्या है 7 मिनट 11 सेकंड का वीडियो?

बीते दो दिनों से सोशल मीडिया और गूगल पर 'Umair Viral Video Pakistan 7:11 Minutes' कीवर्ड खूब सर्च हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इस कीवर्ड से कई छोटे- छोटे क्लिप वायरल हो रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो का पाकिस्तानी कनेक्शन होने का दावा किया जा रहा है।

कौन है उमैर?

वायरल वीडियो में जिस शख्स उमैर का जिक्र किया जा रहा है, यूजर्स उसे पाकिस्तान का कंटेंट क्रिएटर बता रहे हैं। हालांकि अभी इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है। यूजर्स का दावा कि वीडियो में एक युवक और युवती दिख रहे हैं, जो पूरे घर में कैमरा घुमाकर दिखा रहे हैं। आगे वीडियो में क्या होता है इसकी कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें | साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए भारत में दिखेंगे कितने ग्रहण

बीते कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर AI से बनाए हुए कई वीडियो वायरल हुए हैं।पिछले साल दिसंबर में पायल गेमिंग का भी एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद खुद गेमर ने साइबर पुलिस में शिकायत की थी और वीडियो को फर्जी बताया था। वहीं साइबर पुलिस ने भी बाद में इस मामले में बयान जारी करते हुए पायल गेमिंग के वीडियो को AI से बनाया हुआ बताया था।

साइबर ठगी का भी है ये तरीका

बता दें कि इस तरह के वीडियो के वायरल होने के पीछे कई बार साइबर ठगों का भी हाथ होता है। लोगों की उत्सुकता को देखते हुए साइबर ठग इस तरह के कीवर्ड के साथ फर्जी वीडियो लोगों के डिवाइस में भेजते हैं। वीडियो के लिंक पर क्लिक करते ही यूजर का पूरा डिवाइस ठगों के पास पहुंच जाता है और वो उनके बैंक अकाउंट को खाली कर देते हैं। ऐसे में इस तरह के वीडियो को देखने डाउनलोड करने और शेयर करने से बचना चाहिए। ऐसे फर्जी और आपत्तिजनक वीडियो शेयर करना भी क्राइम होता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स7 Minute viral Video: क्या आपके फोन में है 7 मिनट वाला वीडियो? पाकिस्तान से है कनेक्शन, जेब हो सकती है खाली
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स7 Minute viral Video: क्या आपके फोन में है 7 मिनट वाला वीडियो? पाकिस्तान से है कनेक्शन, जेब हो सकती है खाली