75 साल की सिख महिला ने पेश की इंसानियत की मिसाल, मस्जिद के लिए दान कर दी अपनी जमीन

पंजाब में 75 साल की एक सिख महिला ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने गांव में बन रही मस्जिद के लिए 5 मरला जमीन दान कर दी । 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड2 Jan 2026, 04:34 PM IST
75 साल की सिख महिला ने पेश की इंसानियत की मिसाल
75 साल की सिख महिला ने पेश की इंसानियत की मिसाल

Viral News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में 75 साल की एक बुजुर्ग महिला ने सांप्रदायिक सद्भाव की नजीर पेश की है। दरअसल, फतेहगढ़ जिले के जखवाली गांव की रहने वाली राजिंदर कौर ने सरहिंद-पटियाला रोड पर स्थित अपनी 5 मरला जमीन मस्जिद बनाने के लिए मुस्लिम समुदाय को दान कर दी, जिसके बाद हर तरफ उनकी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, कई हिंदू परिवारों ने भी एक कदम आगे आकर मस्जिद बनाने में आर्थिक सहायता की है।

दिसंबर में रखी गई मस्जिद की नींव

जाब के शाही इमाम, मौलाना उस्मान लुधियानवी ने सात दिसंबर को मस्जिद की नींव रखी। जखवाली में मुख्य रूप से सिख आबादी है, साथ ही हिंदू और मुस्लिम परिवार भी रहते हैं। गांव में पहले से ही एक गुरुद्वारा, एक शिव मंदिर और एक दरगाह है, लेकिन मुस्लिम समुदाय लगभग तीन दशकों से एक मस्जिद की मांग कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, यह मुद्दा हाल ही में हुए पंचायत चुनावों के दौरान सामने आया था।

परिवार नहीं कही ये बात

राजिंदर कौर के पोते मोनू सिंह (जो पंच चुने गए हैं) ने कहा कि मुस्लिम निवासियों को नमाज अदा करने के लिए मुल्लनपुर तक लगभग दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। मोनू ने बताया कि चूंकि सरकारी जमीन का इस्तेमाल धार्मिक निर्माण के लिए नहीं किया जा सकता, इसलिए परिवार ने मस्जिद के लिए अपनी निजी जमीन दान करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें | 2 दिनों में LIC के ₹11,500 करोड़ स्वाहा? ITC से है कनेक्शन, जानें पूरी डिटेल

हिंदू धर्म के लोगों ने भी किया समर्थन

मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने कहा कि सिख और हिंदू परिवारों ने भी मस्जिद के लिए धन दान किया है और आगे भी समर्थन देने का वादा किया है। राजिंदर कौर ने कहा कि सिख शिक्षाएं मानवता की सेवा पर जोर देती हैं और उन्हें गांव के भीतर मुस्लिम समुदाय को अपने धर्म का पालन करने में मदद करके शांति का अनुभव हुआ।

यह भी पढ़ें | YES Bank Q3 Results 2026 Date: इस दिन सामने आएंगे वित्तीय नतीजे

गांव में रहते हैं 500 परिवार

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जखवाली मुख्य रूप से सिख बहुल गांव है। यहां 400-500 परिवार रहते हैं। इस गांव में अच्छी-खासी मुस्लिम और हिंदू आबादी है। यह चंडीगढ़ से लगभग 55 किलोमीटर दूर बसा है। इस गांव में गुरुद्वारा और शिव मंदिर तो हैं, लेकिन मस्जिद नहीं थी। मस्जिद न होने का मुद्दा स्थानीय पंचायत चुनावों में भी उठ चुका था, जिसके बाद सिख महिला ने अपनी जमीन दान में दी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स75 साल की सिख महिला ने पेश की इंसानियत की मिसाल, मस्जिद के लिए दान कर दी अपनी जमीन
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स75 साल की सिख महिला ने पेश की इंसानियत की मिसाल, मस्जिद के लिए दान कर दी अपनी जमीन