
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारी को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के लिए ToR का गठन कर दिया है और माना जा रहा है कि साल 2026 की जनवरी में 8वां वेतन आयोग लागू हो जाएगा। 8वां वेतन आयोग लगने के बाद सैलरी में काफी इजाफा होने वाला है। हालांकि ये सैलरी सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी। अब काफी लोगों के मन में सवाल है कि क्या 8वां वेतन आयोग लगने से सरकारी बैंक के कर्मचारियों की भी सैलरी बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब
देश में कई सरकारी बैंक हैं, उनके कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने को लेकर लोग अभी भी कन्फ्यूज है। दरअसल कुछ लोगों का मनाना है कि सरकारी बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों का भी 8वां वेतन आयोग लगेगा, लेकिन ये सच नहीं है। देश के सरकारी बैंक आयोग के दायरे में नहीं आते हैं, क्योंकि उनकी सलैरी भारतीय बैंक संघ (IBA) तय करता है। इसलिए सरकारी बैंकों के कर्मचारियों पर 8वें वेतन आयोग का कोई असर नहीं पड़ेगा।
8वें वेतन आयोग के लिए आयोग का अध्यक्ष जस्टिस रंजना देसाई को बनाया गया है, जो 18 महीने के भीतर सिफारिशों को प्रस्तुत करेगा। उनकी सिफारिशों को मंजूरी मिलने के बाद ही 50 लाख केंद्र कर्मचारियों की सैलरी बढ़ पाएगी।
कैबिनेट जब सिफारिशों को मंजूरी देता है, तो उसके साथ ही फिटमेंट फैक्टर को भी मंजूरी मिलती है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। वहीं 8वें वेतन आयोग में ये 2.86 हो सकता है। अगर अगर 8वें वेतन आयोग के लिए फिटमेंट फैक्टर 2.86 तय हुआ तो वेतन और पेंशन कितनी बढ़ जाएगी? आइए समझते हैं। मान लेते हैं कि नई बेसिक सैलरी 2.86 फीसदी फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से बढ़ी, तो मौजूदा ₹25,000 की बेसिक सैलरी बढ़कर ₹71,500 तक पहुंच सकती है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.