19 Minute Viral Video: क्या आपके फोन में है 19 मिनट वाला वीडियो? तुरंत कर दें डिलीट, वरना खुल जाएंगे जेल के दरवाजे

19 Minute Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 19 मिनट 34 सेकंड के वीडियो डाउनलोड करने या शेयर करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसे शेयर करने पर IT एक्ट के तहत जुर्माना या जेल हो सकती है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड11 Dec 2025, 01:00 PM IST
क्या आपने भी शेयर किया है 19 मिनट 34 सेकंड वाला वीडियो
क्या आपने भी शेयर किया है 19 मिनट 34 सेकंड वाला वीडियो

19 Minute Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कथित 19 मिनट 34 सेकंड का प्राइवेट वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया कई तरह के दावे किए जा रहे हैं और कुछ लोग इस वीडियो को डाउनलोड और शेयर भी कर रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आपकी ये गलती आपको जेल की हवा खिला सकती है।

इस 19 मिनट 34 सेकंड के वीडियो को लेकर हरियाणा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो AI जनरेटेड वीडियो है। अगर आप भी इस वीडियो को डाउनलोड करते हैं या फिर शेयर करते हैं, तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

वीडियो शेयर करने पर हो सकती है जेल

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि वायरल वीडियो को शेयर करने या डाउनलोड करने पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। अगर इस कार्रवाई में आपका नाम सामने आया, तो आपको दो लाख का जुर्माना या 3 साल की जेल भी हो कती है। इसलिए इस वीडियो को शेयर करने से बिल्कुल बचे।

वीडियो शेयर कर रहे साइबर ठग

वहीं कुछ साइबर ठग भी इस वायरल वीडियो का फायदा उठाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दरअसल साइबर ठग इस वीडियो के लिंक या फाइल की जगह अपना वायरस भेज रहे हैं। कुछ लोग उस लिंक पर क्लिक कर दे रहे हैं, जिससे उनका डिवाइस हैक हो जा रहा है और ठग उनके बैंक अकाउंट को साफ कर दे रहे हैं।

इन धाराओं का भी हो सकता है इस्तेमाल

धाराअपराध का प्रकारपहली बार सज़ा/जुर्मानापुनरावृत्ति (Repeat Offence)
धारा 67अश्लील (obscene) कंटेंट प्रकाशित/ट्रांसमिटजेल – 3 साल तक, जुर्माना – 5 लाख तकजेल – 5 साल तक, जुर्माना – 10 लाख तक
धारा 67Aयौन रूप से स्पष्ट (sexually explicit) कंटेंट प्रकाशित/ट्रांसमिटजेल – 5 साल तक, जुर्माना – 10 लाख तकजेल – 7 साल तक, जुर्माना – 10 लाख तक
धारा 67Bबच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंटबहुत सख्त जेल + भारी जुर्मानालागू (कानून अनुसार और भी कड़ी सज़ा)

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स19 Minute Viral Video: क्या आपके फोन में है 19 मिनट वाला वीडियो? तुरंत कर दें डिलीट, वरना खुल जाएंगे जेल के दरवाजे
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स19 Minute Viral Video: क्या आपके फोन में है 19 मिनट वाला वीडियो? तुरंत कर दें डिलीट, वरना खुल जाएंगे जेल के दरवाजे
OPEN IN APP