
Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। बारिश के बाद एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में कोहरे ने दस्तक दे दी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बर्फबारी की वजह से पूरे उत्तर भारत में 14 फरवरी तक ठंड का सितम जारी रहेगा। वहीं शिमला-मनाली में भी बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिलेगा।
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन अभी आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। आलम ऐसा है कि 50 मीटर भी देख पाना मुश्किल है। वहीं आज राजधानी का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से नीचे रहने वाला है। IMD ने ठंडी हवाओं के चलने की चेतावनी भी जारी की है।
दिल्ली से सटे यूपी में बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने 2 फरवरी यानी आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, आज कानपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, चंदौली, सोनभद्र और ललितपुर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 फरवरी तक बिहार में आंधी-बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया और किशनगंज में आज शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।
| शहर | अधिकतम तापमान (2 फरवरी) | न्यूनतम तापमान (2 फरवरी) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 22°C | 09°C |
| मुंबई | 29°C | 24°C |
| कोलकाता | 27°C | 17°C |
| चेन्नई | 28°C | 24°C |
| लखनऊ | 25°C | 14°C |
| पटना | 24°C | 13°C |
| रांची | 25°C | 12°C |
| भोपाल | 26°C | 15°C |
| जयपुर | 22°C | 13°C |
| शिमला | 17°C | 05°C |
| नैनीताल | 19°C | 08°C |
उत्तराखंड में भी 3 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वहीं कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।
| क्रमांक | राज्य | अलर्ट विवरण |
|---|---|---|
| 1 | उत्तर प्रदेश | गरज, बिजली और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश |
| 2 | हिमाचल प्रदेश | गरज, बिजली, 50 किमी/घंटा हवा और बारिश |
| 3 | उत्तराखंड | गरज, बिजली, तेज हवा और बारिश |
| 4 | जम्मू-कश्मीर | गरज, बिजली, तेज हवा और बारिश |
| 5 | लद्दाख | गरज, बिजली, तेज हवा और बारिश |
| 6 | पंजाब | गरज, बिजली, तेज हवा और हल्की बारिश |
| 7 | हरियाणा | गरज, बिजली, तेज हवा और बारिश |
हिमाचल प्रदेश में आज फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। IMD के अनुसार आज मंडी, सोलन के आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं कल शिमला, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, उधमपुर, मीरपुर, राजौरी, कठुआ, किश्तवाड़ जिले शामिल हैं। IMD के अनुसार आज श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस में रह सकता है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.