Aaj Ka Mausam: फिर से भारी बारिश का अलर्ट, लौटेगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली-NCR में बर्फीली हवाओं का कहर

Weather News Today: देशभर में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में बर्फीली हवाओं का कहर जारी है। इससे ठंड ज्यादा बढ़ गई है।

Jitendra Singh
अपडेटेड25 Jan 2026, 06:48 AM IST
Weather News Today: दिल्ली का तापमान रात में 6°C तक पहुंच गया है।
Weather News Today: दिल्ली का तापमान रात में 6°C तक पहुंच गया है।

Weather News Today: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के इलाकों में शीत लहर का कहर जारी है। इसबीच मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है। IMD के पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जिससे कड़ाके की ठंड अभी और बढ़ेगी। पूर्वी भारत में भी मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 28 जनवरी तक रहेगा, जिसके कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी रहेगी। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर हरियाणा और पंजाब में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। 27 जनवरी से फिर पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पांच राज्यों में भारी बारिश की आशंका

देश के 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही इन तीनों राज्यों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 और 25 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। केरल और माहे में 26 तारीख को बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की संभावना है।

यह भी पढ़ें | बारिश बढ़ाएगी ठंड! दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में Rain अलर्ट, जानिए आज का वेदर

दिल्ली - NCR में बारिश

दिल्ली एनसीआर में ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है। राहत की बात ये है कि दिल्ली में 26 जनवरी को बारिश नहीं होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग और स्काईमेट वेदर प्राइवेट लिमिटेड दोनों ने मिलकर 27 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। इसी के साथ ही ठंडी हवाएं भी चलती रहेंगी। दिल्ली एनसीआर में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं। ऐसे में लोगों को दिन और रात दोनों समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिल्ली का तापमान 6°C पहुंच गया है।

दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण में आई गिरावट

23 जनवरी को हुई बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स जो अभी तक 200 से 300 के ऊपर चल रहा था। वह 150 के करीब पहुंच चुका है। लगातार दिल्ली एनसीआर में जो प्रदूषण की चादर छाई हुई थी। वह भी अब बेहद कम नजर आ रही है। अभी तक जो धुंध दिल्ली एनसीआर में दिख रही थी। वह धुंध फिलहाल बारिश में धुल चुकी है। अगर 27 जनवरी को फिर से बारिश अच्छी होती है तो यकीनन दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण में और भी बड़ा सुधार देखने के लिए मिलेगा।

यह भी पढ़ें | यूपी-उत्तराखंड में बारिश के आसार! पहाड़ों में बर्फबारी, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

यूपी के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही जारी है। हालांकि, अब बारिश को लेकर कोई मजबूत चेतावनी नहीं है, लेकिन 27 जनवरी से एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से आंधी और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई है। अगले कुछ घंटों के दौरान उत्तराखंड से सटे जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, प्रयागराज और झांसी समेत कई जिलों में भी बारिश की गतिविधियां होने के बाद मौसम का रुख बदला हुआ है। अब मौसम साफ होने पर सर्दी के लौटने का अनुमान है। उधर, बिहार में कोहरे और शीतलहर का असर बना रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | Weather Update: आज कैसा रहेगा मौसम? कहीं बर्फबारी तो कहीं ओले

हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी 27 और 28 जनवरी को भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें शिमला, मनाली, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा जिले शामिल हैं। मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: फिर से भारी बारिश का अलर्ट, लौटेगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली-NCR में बर्फीली हवाओं का कहर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: फिर से भारी बारिश का अलर्ट, लौटेगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली-NCR में बर्फीली हवाओं का कहर