Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के तेवर से बढ़ेगी कंपकंपी

Weather News Today: मौसम ने अपने तेवर फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-NCR में कुदरत के अलग-अलग नजारे दिख रहे हैं। एक तरफ बारिश की वजह से आसमान साफ हो गया है। वहीं दूसरी ओर बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड26 Jan 2026, 06:53 AM IST
Weather News Today: मौसम विभाग ने 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Weather News Today: मौसम विभाग ने 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather News Today: देशभर में लोग आज गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुए हैं। हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस परेड में देश की सैन्य शक्ति, आधुनिक हथियारों और सांस्कृतिक झांकियों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इधर पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कुछ अलग नजर आ रहा है। दिल्ली - NCR में बारिश ने प्रदूषण की चादर को हटाकर आसमान साफ कर दिया है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजधानी और आसपास के लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने 11 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई जिलों में शीतलहर भी परेशान करने वाला है।

दरअसल, पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) फिर से सक्रिय होने वाला है, जिससे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं और बादलों से मैदानी इलाकों में ठिठुरन और गलन देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26-28 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और 27 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 28 जनवरी को उत्तराखंड में बिजली कड़कने और 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में बारिश होने की भारी संभावना है, उनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड,हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल राज्य शामिल हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। 27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 28 जनवरी को बिहार में गरज, बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ अलग-अलग जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें | जियो वतन के नाम पर… गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति संदेश

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। पंजाब समेत आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। भारी बर्फबारी के बाद कई हाईवे बंद हो गए हैं। श्रीनगर में पारा शून्य से 1.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

आज दिल्ली का मौसम मिला-जुला रहने वाला है। सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड और धुंध के साथ हुई है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप खिलने की भी संभावना है। अगर आप सुबह 4 या 5 बजे परेड के लिए निकल रहे हैं, तो सावधान रहें। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 6°C से 8°C के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय 'हल्का से मध्यम' कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें | 26 जनवरी को कहीं बारिश तो कहीं शीतलहर का अलर्ट! दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

अगर आप खुद ड्राइव करके जा रहे हैं, तो हेडलाइट्स ऑन रखें और रफ्तार धीमी रखें। परेड के दौरान यानी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। धूप खिलने से तापमान बढ़ेगा और अधिकतम तापमान 19°C से 22°C के आसपास जा सकता है। यह समय आउटडोर गतिविधियों के लिए काफी सुखद रहेगा। हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी, जो ठंडक का अहसास कराती रहेंगी।

उत्तर भारत के 21 जिलों में कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 26 जनवरी को उत्तर भारत के 21 जिलों में तेज रफ्तार की हवा के साथ शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में शीतलहर चलेगी उनमें यूपी का गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, आगरा, रायबरेली, अलीगढ़ और मथुरा शामिल हैं। इस दौरान सुबह के समय बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें | LIVE: गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का ज्वार, कर्तव्य पथ पर दिखेगी देश की सैन्य शक्ति

केरल में मौसम का हाल

देश में हर बार केरल में ही मानसून सबसे पहले एंट्री लेता है और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। मानसून की एंट्री के साथ ही केरल में शानदार बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वो अभी भी खत्म नहीं हुआ है। अब केरल में मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल में 26, 27 और 28 जनवरी को भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी।

यह भी पढ़ें | Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर शेयर करें ये 10 शानदार शायरियां

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?

तमिलनाडु में भी मानसून का सीज़न काफी शानदार रहा और जमकर बारिश हुई और अभी भी राज्य में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। अब तमिलनाडु में मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 26, 27 और 28 जनवरी को तमिलनाडु में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह धूलभरी आंधी चलने की भी आशंका है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के तेवर से बढ़ेगी कंपकंपी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के तेवर से बढ़ेगी कंपकंपी