आज का मौसम: डबल अटैक! कोहरे के साथ बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने दिल्ली समेत 8 राज्यों में जारी की चेतावनी

Today Weather Forecast: दिल्ली सहित 8 राज्यों में अगले 24 घंटे में मौसम बिगड़ने की आशंका है। बारिश और बर्फबारी होगी। यूपी में कोहरा छाएगा, जबकि बिहार में दिन में धूप निकलने की संभावना है। उत्तराखंड में बर्फबारी 3 फरवरी तक जारी रहेगी।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड31 Jan 2026, 06:51 AM IST
आज दिल्ली से यूपी तक बारिश का अलर्ट
आज दिल्ली से यूपी तक बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 31 January Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के करीब 8 राज्यों में अगले 24 घंटे में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में प्रबल बर्फबारी की संभावना है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में कोहरे का अलर्ट

दिल्ली में हड्डी गला देने वाली ठंड के बीच अब बारिश की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। ये बादल कुछ इलाकों में बरस भी सकते हैं। आज राजधानी में सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिल सकता है, हालांकि रात में आसमान में बादल अपना डेरा जमा लेंगे। इस वजह से कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (31 जनवरी)न्यूनतम तापमान (31 जनवरी)
दिल्ली21°C07°C
मुंबई30°C22°C
कोलकाता29°C15°C
चेन्नई29°C22°C
लखनऊ21°C12°C
पटना24°C14°C
रांची26°C10°C
भोपाल22°C10°C
जयपुर24°C12°C
शिमला16°C06°C
नैनीताल16°C06°C

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम के बदलाव का असर देखने को मिलने वाला है। आज यूपी के कुछ जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं 1-2 फरवरी को पूर्वी यूपी से पश्चिमी यूपी तक में बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | Kal Ka Mausam: 31 जनवरी से उत्तर भारत में बदलेगा मौसम

बिहार में येलो अलर्ट जारी

बिहार में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने वाला है। सुबह के वक्त आज कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। हालांकि राहत की बात ये है कि दिन में धूप निकलने की संभावना है। IMD ने आज सुबह के समय पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, और अरवल में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन 8 राज्यों में है बारिश का अलर्ट

क्षेत्र/राज्य (Region/State)मौसम स्थिति (Weather Condition)समय अवधि (Time Frame)
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)Heavy Rain + Snowfallअगले 24–48 घंटे
उत्तराखंड (Uttarakhand)Heavy Rain + Snowfallअगले 24–48 घंटे
जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir)Heavy Rain + Snowfallअगले 24–48 घंटे
लद्दाख (Ladakh)Light to Moderate Rainअगले 24–48 घंटे
चंडीगढ़ (Chandigarh)Light to Moderate Rainअगले 24–48 घंटे
पंजाब (Punjab)Light to Moderate Rainअगले 24–48 घंटे
हरियाणा (Haryana)Light to Moderate Rainअगले 24–48 घंटे
पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern UP)Light to Moderate Rainअगले 24–48 घंटे
पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western UP)Light to Moderate Rainअगले 24–48 घंटे
राजस्थान (Rajasthan)Light to Moderate Rainअगले 24–48 घंटे
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)Light to Moderate Rainअगले 24–48 घंटे
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)Light to Moderate Rainअगले 24–48

पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में इन दिनों बारिश के साथ ही बर्फबारी का सितम भी जारी है। पर्यटकों को ये बर्फबारी काफी सुहावनी लग रही है, लेकिन वहां रहने वाले लोगों के लिए अब ये बारिश और बर्फबारी मुसीबत बनती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में बर्फबारी का ये दौर 3 फरवरी तक जारी रहेगा। वहीं जम्मू-कश्मीर में 2 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआज का मौसम: डबल अटैक! कोहरे के साथ बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने दिल्ली समेत 8 राज्यों में जारी की चेतावनी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआज का मौसम: डबल अटैक! कोहरे के साथ बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने दिल्ली समेत 8 राज्यों में जारी की चेतावनी