
मार्च की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी तेज हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ राज्यों में मौसम बदलने वाला है। उत्तराखंड, असम, सिक्किम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
देश की राजधानी नई दिल्ली में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। आज दोपहर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिससे प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहतर हो सकता है।
उत्तर प्रदेश में आज गर्मी का असर साफ दिखाई देगा। होली के दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार के कई जिलों में तापमान बढ़ सकता है। सीमांचल क्षेत्र में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और सामान्य रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राजस्थान में होली के समय गर्मी तेज रह सकती है। कुछ जिलों में लू जैसी स्थिति बनने की आशंका है। जयपुर में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में आज 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तराखंड में 8 और 9 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश में 7 से 9 मार्च के बीच हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। मनाली और आसपास के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मनाली में अधिकतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में वर्षा हो सकती है। वहीं जम्मू, सांबा, कठुआ और रियासी जैसे क्षेत्रों में तापमान बढ़ने के संकेत हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.