Aaj Ka Mausam: आज से 4 दिन 9 राज्यों में भारी संकट! IMD का बारिश-तूफान अलर्ट, जानें दिल्ली-बिहार तक के मौसम का हाल

Today Weather Update: देशभर के कई हिस्सों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। अभी मार्च की शुरुआत ही है और दिल्ली से बिहार तक अप्रैल-मई वाली गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि इसी बीच मौसम विभाग ने 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज का वेदर अपडेट

Anuj Shrivastava
अपडेटेड7 Mar 2026, 07:49 AM IST
आज का वेदर अपडेट
आज का वेदर अपडेट

आज का मौसम, 7 मार्च 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मार्च की शुरूआत में ही गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग ने गुजरात, राजस्थान में अगले तीन दिनों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर पश्चिमी के कुछ राज्य ऐसे ही भी हैं जहां पर तापमान में गिरावट आ सकती है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा वेदर?

दिल्ली-NCR से ठंड बिल्कुल ही गायब हो गई है। रात में घरों में पंखे चलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। दिल्ली में 9 मार्च तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और दिन में गर्मी भी बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा तापमान

दिल्ली से सटे यूपी में भी तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा लखनऊ में दिन में गर्मी का प्रकोप कुछ ज्यादा ही देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ने वाला है।

बिहार में बारिश के आसार

यूपी से सटे बिहार में आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है। हालांकि आज मौसम पूरे राज्य में साफ रहेगा। बिहार में 9 से 11 मार्च के बीच राज्य के कई इलाकों गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं बिहार से सटे झारखंड में भी इस मौसम का असर दिखाई देगा। वहां पर भी7 से 10 मार्च तक बादल छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें | युद्ध की मार! घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें दिल्ली-मुंबई के रेट

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

हरअधिकतम तापमान (7 मार्च)न्यूनतम तापमान (7 मार्च)
दिल्ली35°C17°C
मुंबई34°C23°C
कोलकाता33°C22°C
चेन्नई34°C25°C
लखनऊ34°C19°C
पटना34°C25°C
रांची31°C18°C
भोपाल34°C17°C
जयपुर38°C20°C
शिमला24°C15°C
नैनीताल26°C11°C

हिमाचल प्रदेश में बारिश की एंट्री

हिमाचल प्रदेश में अगले आज से तीन दिनों तक मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज से हिमाचल में नया पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाने लगेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश से लेकर बर्फबारी दोनों ही देखने को मिलेगी। राज्य में बिगड़ते इस मौसम से एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें | PNB ने ATM से कैश निकालने की लिमिट 50% घटाई, 1 अप्रैल से होगा लागू

उत्तराखंड में कल से बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में इस विक्षोभ का असर 11 मार्च तक रहेगा। मौसम विभाग ने , केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत कई स्थानों पर बर्फबारी बढ़ने की संभावना है। बर्फबारी की वजह से वहां के तापमान में भी गिरावट आएगी।

इन 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट

क्षेत्र/राज्यमौसम का हालकैसा रहेगा असर
जम्मू-कश्मीरहल्की बारिश/बर्फबारीवेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर
हिमाचल प्रदेशहल्की बारिश/बर्फबारीऊपरी हवा का सिस्टम सक्रिय
उत्तराखंडहल्की बारिश/बर्फबारीकमजोर सिस्टम का प्रभाव
केरलगरज-चमक के साथ बारिशमन्नार की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र
तमिलनाडुगरज-चमक के साथ बारिशपश्चिमी घाट के हिस्सों में असर
असममेघ गर्जन, तेज हवाएं, बारिश8 मार्च से गतिविधियां तेज
मेघालयमेघ गर्जन, तेज हवाएं, बारिशपूर्वोत्तर में मौसम बदलने के संकेत

जम्मू कश्मीर में 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में अगले 4 दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग ने आज से 9 मार्च तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इतना ही नहीं कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी की वजह से शाम को हल्की ठंड भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें | मार्च में ही चलने लगी लू! कहीं हीटवेव-कहीं बारिश का अलर्ट, कल कैसा रहेगा मौसम?

इन राज्यों में पड़ रही अभी से भीषण गर्मी

अभी मार्च में 6 दिन ही बीते हैं, लेकिन दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सAaj Ka Mausam: आज से 4 दिन 9 राज्यों में भारी संकट! IMD का बारिश-तूफान अलर्ट, जानें दिल्ली-बिहार तक के मौसम का हाल
More