Today Weather Update, 03 December 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में आज से मौसम बदलने वाला है। आज से दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 10 शहरों में भीषण शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शीत लहर की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह के वक्त शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट भी जारी किया है और बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने की सलाह दी है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है।
यूपी-बिहार में भी शीतलहर का अलर्ट
यूपी-बिहार में दिन में धूप रहने के बाद रात को अचानक ठंड बढ़ जा रही है। मौसम का ये उलटफेर लोगों को परेशान कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से यूपी में कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। वहीं बिहार में ठंड के साथ ही कोहरा भी देखने को मिल रहा है। पटना में आज मौसम रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। आज यानी बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 24°C से 28°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
राजस्थान में भी तापमान का मीटर होगा डाउन
राजस्थान में मौसम बिगड़ने वाला है। दिसंबर की शुरुआत से यहां पर भी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में शीतलहर का प्रभाव तेज होने वाला है। आज बुधवार को धुंध और तापमान में गिरावट भी आएगी। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में पारा और नीचे जा सकता है। लगभग 4–5 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है।
पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में ठंड का असर तेज होने वाला है। 3 दिसंबर को कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने की संभावना जताई जा रही है। नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग जैसे पहाड़ी इलाकों में सर्दी और अधिक कड़ी हो सकती है। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में भारी बर्फबारी की चेतावनी है, जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए जरूरी इंतज़ाम करने की सलाह दी है।