Aaj Ka Mausam: देशभर में चक्रवात मोंथा का कहर, दिल्ली में सर्द हवाएं, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Today Weather Update: चक्रवात मोंथा के कारण देशभर में बारिश का अलर्ट है। दिल्ली में ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि बिहार और यूपी में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड29 Oct 2025, 06:57 AM IST
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Today Weather Update: देशभर में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। चक्रवात मोंथा की वजह से देशभर के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली से बिहार तक मोंथा चक्रवात की वजह से होने वाली बारिश से तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। माना जा रहा है कि नवंबर की शुरुआत से ही उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप देखने को मिलने लगेगा। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली-NCR में आज मौसम रहेगा साफ

दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही है, जो ठंड का एहसास करवा रही हैं। आज राजधानी में दिन की शुरुआत हल्की धुंध के साथ होगी। उसके बाद दिन में धुंध छटने के बाद आसमान बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 1 नवंबर के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें | Apple का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ पहुंचा, iPhone 17 की धमाकेदार बिक्री से हुआ कमा

बिहार में आज हल्की बारिश

बिहार में छठ महापर्व पर खूब बारिश हुई है, जिसकी वजह से ठंड भी काफी बढ़ गई है। आज भी बिहार का मौसम बिगड़ने वाला है। चक्रवात मोंथा की वजह से पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में भारी बारिश होने को संभावना है। वहीं कल और परसो पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और सुपौल में बहुत तेज बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली में तीसरी बार हुई क्लाउड सीडिंग, जानिए पहले कब हुई कृत्रिम बारिश

यूपी में अगले 3 दिन बारिश की संभावना

चक्रवात मोंथा का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रही है। आज से अगले 36 घंटे तक यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिलने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने तो अगले दो दिनों तक पूर्वी यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 30 और 31 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और चित्रकूट सहित कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

चक्रवात मोंथा की वजह से आंध्र प्रदेश के प्रभावित जिले

जिलेअनुमानित हवा की गतिबारिश की संभावना
काकीनाडा, राजमहेंद्रवरम, आसपास के इलाके100 किमी/घंटा से अधिकभारी से बहुत भारी बारिश
अमलापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनमलगभग 80 किमी/घंटाभारी बारिश
ओंगोल, अमरावती और अन्य हिस्से40–70 किमी/घंटामध्यम से भारी बारिश
कडप्पा, अनंतपुर, तिरुपति40 किमी/घंटा से कमहल्की से मध्यम बारिश

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: देशभर में चक्रवात मोंथा का कहर, दिल्ली में सर्द हवाएं, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: देशभर में चक्रवात मोंथा का कहर, दिल्ली में सर्द हवाएं, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी
OPEN IN APP