
Today Weather Update, 25 September 2025: देशभर के अधिकांश हिस्सों में बारिश का कहर थम गया है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार ये राहत ज्यादा दिनों की नहीं है। IMD ने अगले कुछ दिनों में देश के आधे हिस्से में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तो बारिश होने भी लगी है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम?
दिल्ली में मॉनसून की लगभग पूरी तरह से विदाई हो चुकी है, जिसकी वजह से राजधानी के लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। आज भी दिल्ली का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। हालांकि 27 सितंबर को राजधानी में फिर से बादल छा सकते हैं, और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश से भी मॉनसून के जाते ही वहां पर मौसम ने करवट बदल ली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में दिन में गर्मी से साथ ही शाम को उमस भी बढ़ गई है। हालांकि यहां आज कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे, जो कहीं-कहीं बरस भी सकते हैं। IMD ने यूपी में भारी बारिश का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है।
| जगह | बारिश |
|---|---|
| अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | हल्की से मध्यम, कहीं-कहीं भारी बारिश |
| ओडिशा | हल्की से मध्यम, कहीं-कहीं भारी बारिश |
| छत्तीसगढ़ | हल्की से मध्यम, कहीं-कहीं भारी बारिश |
| तेलंगाना | हल्की से मध्यम बारिश |
| दक्षिण गुजरात | हल्की से मध्यम बारिश |
| विदर्भ | हल्की से मध्यम बारिश |
| मराठवाड़ा | हल्की से मध्यम बारिश |
| कोंकण और गोवा | हल्की से मध्यम बारिश |
| उत्तर मध्य महाराष्ट्र | हल्की से मध्यम बारिश |
| झारखंड | हल्की से मध्यम बारिश |
| दक्षिण मध्य प्रदेश | हल्की से मध्यम बारिश |
| तटीय कर्नाटक | हल्की से मध्यम बारिश |
| लक्षद्वीप | हल्की से मध्यम बारिश |
| पूर्वोत्तर भारत | हल्की बारिश |
| सिक्किम | हल्की बारिश |
| बिहार | हल्की बारिश |
| उत्तर प्रदेश (तराई क्षेत्र) | हल्की बारिश |
| उत्तराखंड | हल्की बारिश |
पहाड़ों पर भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जहां कुछ पर्वतीय इलाकों में अभी भी हल्की बारिश हो रही है, वहीं थोड़े निचले इलाकों में गर्मी पड़ने लगी है। देहरादून में उमस भरा दिन बीत रहा है। हालांकि आज आज (गुरुवार) राज्य के के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथबहुत हल्की से हल्की वर्षा या बौछार होने की संभावना है।