Aaj Ka Mausam: लौट आई बरसात! दिल्ली में बारिश बढ़ाएगी ठंड, यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट, जानिए देशभर का वेदर अपडेट

Today Weather News: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का आगाज हो गया है। सुबह-शाम सर्द हवाओं से तापमान गिरा है। यूपी में कोहरा दिख रहा है, वहीं दिल्ली में प्रदूषण वाली धुंध है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट भी जारी है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड4 Nov 2025, 06:46 AM IST
आज का वेदर अपडेट
आज का वेदर अपडेट

Today Weather Update, 4 November 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम को चल रही सर्द हवाओं की वजह से पारा भी नीचे चला गया है। यूपी में तो सुबह के वक्त कोहरा भी दिखाई दे रहा है। वहीं दिल्ली की बात करें तो राजधानी में दिन की शुरुआत प्रदूषण वाले धुंध के साथ हो रही है। वहीं पहाड़ों पर भी मौसम का मिजाज बदल गया है। कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में गिरने लगा तापमान

राजधानी दिल्ली में भी सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है, लेकिन सुबह के वक्त धुंध होने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन राजधानी में मौसम सुहावना रह सकता है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज और कल हल्की बारिश भी हो सकती है।

यूपी-बिहार में पड़ने लगा कोहरा

यूपी-बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पू्र्वी उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम कोहरा पड़ने लगा है। कोहरे की वजह से तापमान भी नीचे गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी के वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, रायबरेली सहित आसपास के जिलों में कोहरा हो सकता है। वहीं बिहार में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भले ही दिन में धूप निकल रही हो, लेकिन शाम और सुबह को ठंड पड़ रही है।

अगले 3 दिन कहां-कहां बारिश की चेतावनी?

तारीखराज्य / क्षेत्रसंभावित मौसम प्रभाव
4 नवंबरजम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेशहल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी संभव
4 नवंबरउत्तराखंडहल्की बारिश
5 नवंबरपंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्लीगरज के साथ बारिश, तापमान में गिरावट
5 नवंबरपश्चिमी उत्तर प्रदेशहल्की से मध्यम बारिश
6 नवंबरराजस्थान (पूर्वी भाग), मध्य प्रदेश (उत्तर भाग)हल्की बारिश

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: लौट आई बरसात! दिल्ली में बारिश बढ़ाएगी ठंड, यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट, जानिए देशभर का वेदर अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: लौट आई बरसात! दिल्ली में बारिश बढ़ाएगी ठंड, यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट, जानिए देशभर का वेदर अपडेट
OPEN IN APP