आज का मौसम: बारिश का यू-टर्न! दिल्ली से पहाड़ तक आज बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार का कैसा रहेगा वेदर

Today Weather Update: आज से मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक वेदर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश, तो पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज का वेदर अपडेट

Anuj Shrivastava
अपडेटेड1 Feb 2026, 07:12 AM IST
1 फरवरी का वेदर अपडेट
1 फरवरी का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam,1 February 2026: दिल्ली-एनसीआर से लेकर देशभर में एक बार फिर से मौसम की चाल बदलने वाली है। आज से देशभर के कई राज्यों में आंधी-बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 3 फरवरी तक मौसम के बिगड़ने की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं आज देशभर में कहां कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली का गिरेगा तापमान

दिल्ली में एनसीआर में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। आज 1 फरवरी को राजधानी में आसमान में बादल देखने को मिलेंगे और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं बारिश और ठंडी हवाओं के बीच राजधानी का तापमान भी लुढ़क सकता है।

यूपी में बारिश,बिहार में कोहरे का अलर्ट

दिल्ली से सटे यूपी में भी आज मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार, आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ही ठंडी हवाओं का भी जोर बना रहेगा। वहीं बिहार की बात करें, तो वहां पर आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में सुबह और शाम को कोहरे की वजह से विजिबिटिली भी काफी कम हो जाएगी।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (1 फरवरी)न्यूनतम तापमान (1 फरवरी)
दिल्ली18°C11°C
मुंबई31°C20°C
कोलकाता28°C14°C
चेन्नई31°C22°C
लखनऊ21°C12°C
पटना25°C14°C
रांची25°C10°C
जयपुर25°C12°C
बेंगलुरु29°C17°C
मनाली07°C0°C
नैनीताल16°C07°C

मध्य प्रदेश में भी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। IMD के अनुसार बारिश का ये सिलसिला 4 दिनों तक चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें | फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, हमलावरों ने दागीं चार गोलिया

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। आज 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। बर्फबारी की वजह से तापमान में भी कमी आएगी।

इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि देश में फरवरी में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहने और बारिश कम होने का अनुमान है, खासकर हिमालयी क्षेत्र में जहां सर्दियों के शुष्क होने को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से जोड़ा जा सकता है।आईएमडी ने कहा कि पूरे देश में फरवरी में होने वाली बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है और न्यूनतम और अधिकतम तापमान, दोनों सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआज का मौसम: बारिश का यू-टर्न! दिल्ली से पहाड़ तक आज बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार का कैसा रहेगा वेदर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआज का मौसम: बारिश का यू-टर्न! दिल्ली से पहाड़ तक आज बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार का कैसा रहेगा वेदर