Aaj Ka Mausam: देशभर में ठंड ने दी दस्तक, दिल्ली-NCR में बारिश, तो कोहरे की चादर से ढका यूपी

Today Weather Update: देशभर में ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान गिरा है और प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है। यूपी-बिहार में भी ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड5 Nov 2025, 07:03 AM IST
आज का वेदर अपडेट
आज का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam: देशभर के अधिकांश हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। गुलाबी ठंड के बाद अब कड़ाके की सर्दी धीरे-धीरे अपना प्रकोप दिखा रही है। दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश ने मौसम भी सुहाना कर दिया है, लेकिन प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं यूपी-बिहार में बारिश के बाद ठंड दिखने लगी है। मौसम विभाग ने 6-7 तारीख से पूरे यूपी समेत बिहार में कड़ाके की ठंड की चेतावनी दे दी है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन

दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों में हुई हल्की बारिश की वजह से तापमान गिर गया है। मौसम विभाग ने भी ठिठुरन बढ़ने की चेतावनी जारी कर दी है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अब प्रदूषण के साथ ही ठंड का भी प्रकोप झेलना पड़ेगा। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 6 से10 नवंबर के बीच तापमान तेजी से नीचे गिर सकता है।

यूपी-बिहार में कोहरे का प्रकोप

दिल्ली से सटे यूपी में भी ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह के वक्त पड़ रहे कोहरे से मौसम ठंडा हो रहा है। इसके साथ ही विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। IMD के अनुसार आज लखनऊ में मौसम साफ रहेगा और प्रदेश के अधिकांश हिस्से में हल्की धुंध रहने की संभावना है। वहीं बिहार के भी की जिले कोहरे की चादर से ढक गए हैं। IMD के अनुसार अगले 3 दिनों तक बिहार के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आएगी।

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में कई हिस्सों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और शीतलहर का असर महसूस किया जा रहा है। देहरादून में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बारिश और ठंड का अलर्ट जारी किया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: देशभर में ठंड ने दी दस्तक, दिल्ली-NCR में बारिश, तो कोहरे की चादर से ढका यूपी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: देशभर में ठंड ने दी दस्तक, दिल्ली-NCR में बारिश, तो कोहरे की चादर से ढका यूपी