Aaj Ka Mausam: 3°C पर जम रही दिल्ली, कोहरे में लिपटे यूपी-बिहार में येलो अलर्ट जारी, जानिए आज पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

Today Weather Update: आज मकरसक्रांति पर उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का राज रहेगा। दिल्ली में तापमान आज भी 3°C तक गिर सकता है, जबकि यूपी और बिहार में विजिबिलिटी कम होने की संभावना है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड14 Jan 2026, 06:44 AM IST
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Aaj Ka Mausam,14 January weather News: आज देशभर में मकरसक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन आसमान में घना कोहरा छाने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक काड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है। वहीं यूपी-बिहार में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में ठंड का कहर जारी

राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर जारी हैं और पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 10 से अधिक स्थानों पर न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने तथा इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होने की संभावना हैं।

यह भी पढ़ें | लाडकी बहिन योजना में नहीं होगा एडवांस पेमेंट - देवेंद्र फडणवीस

दिल्ली-NCR में ठंड का अलर्ट

दिल्ली-NCR इस वक्त ठंड की चपेट में है। राजधानी और उसकी आसपास की जगहों का तापमान पहाड़ों के तापमान को टक्कर दे रहा है। दिल्ली में आज भी 3°C तापमान रहने की संभावना है। हालांकि दोपहर में 1 बजे के बाद राजधानी में चटक धूप निकल सकती है। धूप की वजह से तापमान थोड़ा ऊपर भी जाएगा, लेकिन शाम होते-होते फिर से गलन वाली ठंड की वापसी हो जाएगी।

यूपी-बिहार का वेदर अपडेट

दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो जाएगी। हालांकि 11 बजे के बाद कोहरा छटना शुरू होगा और दोपहर में 1-2 बजे धूप भी निकल सकती है। हालांकि दिल्ली की इस यहां भी शाम होते-होते ठंड फिर से अपनी पकड़ बना लेगी और सर्द हवाओं लोगों का जीना मुहाल कर देंगी।

वहीं अगर बिहार की बात करें, तो आज बिहार के कई जिलों में घने कुहासे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से जिन 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, और कटिहार शामिल है।

जम्मू कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद कश्मीर घाटी में ठंड का कहर एक बार फिर जारी है और सोमवार रात घाटी में पारा तेजी से नीचे गिर गया।मौसम अधिकारियों ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू -कश्मीर में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें | BMC चुनाव में किस पार्टी से किसका है गठबंधन? यहां जानिए राजनीतिक समीकरण

पश्चिम बंगाल को मिली ठंड से राहत

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे राज्य में सर्दी में मामूली कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिन के दौरान जिलों के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि अगले पांच दिन तक पश्चिम बंगाल के गंगा के आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी से बर्फबारी का अनुमान है। चंबा सहित सात जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: 3°C पर जम रही दिल्ली, कोहरे में लिपटे यूपी-बिहार में येलो अलर्ट जारी, जानिए आज पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: 3°C पर जम रही दिल्ली, कोहरे में लिपटे यूपी-बिहार में येलो अलर्ट जारी, जानिए आज पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम