
Aaj Ka Mausam(आज का मौसम): देशभर में बढ़ रही गर्मी के बीच अचानक यूपी, हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश दस्तक देने वाली है। बारिश के साथ ही आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। गर्मी के बीच अचानक बारिश का ये अलर्ट लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में भी भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। कई घर ऐसे हैं जहां पर पंखे के बाद AC चलना शुरू हो गया है। हालांकि आज शाम से राजधानी का मौसम बिगड़ने वाला है। शाम होते-होते दिल्ली-एनसीआर में बादल छा जाएंगे, हालांकि बारिश की आज कोई उम्मीद नहीं हैं। बारिश नहीं होने से दिल्लीवासियों को गर्मी से कोई छुटकारा नहीं मिलने वाला है। आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
दिल्ली से सटे यूपी में भी आने वाले कुछ दिनों में मौसम बदलने वाला है। हालांकि आज आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। पूरे यूपी में कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। हालांकि 15-16 मार्च को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। यूपी में होने वाली इस बारिश से तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च से ही मेरठ, आगरा, मथुरा, आजमगढ़, अलीगढ़, बागपत, अमरोहा, औरैया, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, बुलंदशहर, बरेली, चित्रकूट, अयोध्या और कानपुर में तापमान बढ़ने की संभावना है।
| शहर | अधिकतम तापमान (12 मार्च) | न्यूनतम तापमान (12 मार्च) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 33°C | 19°C |
| मुंबई | 32°C | 25°C |
| चेन्नई | 31°C | 23°C |
| कोलकाता | 32°C | 24°C |
| लखनऊ | 36°C | 19°C |
| पटना | 34°C | 21°C |
| रांची | 32°C | 19°C |
| भोपाल | 36°C | 21°C |
| जयपुर | 34°C | 21°C |
| शिमला | 22°C | 10°C |
| नैनीताल | 26°C | 15°C |
बिहार में आज भी गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है। मौसम विभाग ने पटना, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में तापमान बढ़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के भी ऊपर जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश में आज से बादल बरस सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार 12-17 मार्च तक प्रदेश में आंधी के साथ ही बारिश की भी संभावना है। वहीं कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। बारिश बर्फबारी की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। आज शिमला,मंडी चंबा, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और कुल्लू में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
| राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | तारीख | मौसम की संभावना |
|---|---|---|
| जम्मू-कश्मीर, लद्दाख | 12–17 मार्च | हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी |
| हिमाचल प्रदेश | 12–17 मार्च | छिटपुट हल्की वर्षा/बर्फबारी |
| उत्तराखंड | 12–17 मार्च | छिटपुट हल्की वर्षा/बर्फबारी, 15 मार्च को गरज-बिजली और 30–50 किमी/घं. की तेज हवाएं |
| उत्तर प्रदेश | 15–16 मार्च | हल्की बारिश, गरज, बिजली |
| राजस्थान | 14–15 मार्च | हल्की बारिश, गरज, बिजली |
| पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ | 14–16 मार्च | भारी बारिश, बिजली गिरने और 30–50 किमी/घं. की तेज हवाएं |
उत्तराखंड में भी आज से मौसम बिगड़ने वाला है। IMD उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। इसके अलावा कुछ पर्वतीय इलाकों में(3800m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र) बर्फबारी भी हो सकती है। आज देहरादनू ,टिहरी,एवंअल्मोड़ा में भी बारिश हो सकती है।
राजस्थान में गर्मी ने पूरी तरह से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की है। आज जयपुर, बाड़मेर, अजमेर, जोधपुर, अलवर, सीकर, श्रीगंगानगर दिनभर गर्म हवाएं चलने वाली है। इसके अलावा आज जयपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मध्य प्रदेश में कल से कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने खरगोन, दतिया, ग्वालियर, छतरपुर और रतलाम में आज तापमान बढ़ने और दिनभर गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.