Aaj ka Mausam: दिल्ली-यूपी में धुंध, बिहार में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा वेदर

Today Weather Update: देशभर के मौसम में बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में धुंध छाई रहेगी और  में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड22 Oct 2025, 06:50 AM IST
आज का वेदर अपडेट
आज का वेदर अपडेट

Today Weather Update, 22 October 2025: दिवाली बीत गई है और अब उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया कि आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली -यूपी में आज सुबह धुंध छाई रहेगी और दिन में गर्मी बढ़ेगी। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम

दिल्ली में हवा हुई खराब

राजधानी दिल्ली में मौसम का रुख बदलने लगा है। दिवाली के बाद दिल्ली की हवा इतनी दूषित हो गई है, कि पिछले 4 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। आज भी दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। वहीं कुछ इलाकों में बादल भी दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल आसमान में बादल दिख सकते हैं। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं हैं। वहीं आज दिन का अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 से 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

यूपी-बिहार का वेदर अपडेट

यूपी में भी दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर दिखने लगा है। यूपी की हवा में प्रदूषण घुलने लगा है। दिल्ली से सेट नोएडा और मेरठ में तो AQI 300 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह राजधानी लखनऊ में हल्की धुंध दिखाई देगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। वहीं दिन में पारा बढ़ने की संभावना है। IMD के अनुसार आज मेरठ, वाराणसी, अयोध्या,आगरा, मथुरा,अलीगढ़, कानपुर, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर ,बरेली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर और कौशाम्बी में आज तेज धूप निकल सकती है।

यह भी पढ़ें | मुंबई का जंबो किंग बन गया ब्रांडेड वड़ा पाव, कारोबार ने पार किए 100 करोड़

वहीं बिहार में एक बार फिर से बारिश का सांया मंडराने लगा है। छठ पर्व के दौरान बिहार का मौसम बदल सकता है। IMD ने 25 अक्टूबर 2025 से राज्य में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है। ये सिलसिला 28 अक्टूबर तक चलने की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी, जो ठंड का एहसास करवाएगी।

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ों पर एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। आज उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।आईएमडी के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी पड़ सकती है। वहीं उसके बाद 23 से 26 अक्तूबर तक समूचे उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: दिल्ली-यूपी में धुंध, बिहार में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा वेदर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: दिल्ली-यूपी में धुंध, बिहार में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा वेदर
OPEN IN APP