Aaj ka Mausam: क्या दिल्ली में आज होगी बारिश? यूपी-बिहार से पहाड़ों तक कैसा रहेगा मौसम, जानिए वेदर अपडेट

Today Weather Update: उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं और पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। IMD ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना की बात कही है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड9 Oct 2025, 06:45 AM IST
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Aaj Ka Mausam, 9 October 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह शाम चल रही ठंडी हवाओं से हल्की-हल्की सर्दी फील होने लगी है। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से तो रजाई-कंबल निकाल लिए गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 4-5 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। अगर मौसम विभाग का ये पूर्वानुमान सच साबित हुआ, तो दिवाली तक ठंड और बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ

दिल्ली में बीते दिनों गरज-चमक के साथ हुई बारिश से गर्मी गायब हो गई है और ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि अगले 11 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जो आपको सर्दी का एहसास करवाएंगी। वहीं आज दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | कांति देवी ने कृषि में कर दी नई क्रांति, राज्यपाल ने किया सम्मानित

यूपी में फिर से गर्मी सताएगी

उत्तर प्रदेश में भी बीते दिनों बारिश हुई थी, जिसका सिलसिला आज थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के अधिकांश हिस्सों में धूप निकलेगी और तापमान भी बढ़ेगी। तापमान बढ़ने से एक बार फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना है। IMD ने अगले 5 दिनों तक यूपी में बारिश की कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है।

उत्तराखंड की बर्फबारी ने तोड़ा रिकॉर्ड

उत्तराखंड में हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। वहीं पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी ने पिछले 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 30 सालों में उत्तराखंड में कभी भी अक्टूबर के पहले सप्ताह में बर्फबारी नहीं हुई थी। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर औ रपिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश या बौछार होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | पापा घर चलो… 2 साल मासूम और 16 बार डायलिसिस, वो घर नहीं दुनिया से चली गई

बिहार में गिरेगा तापमान

यूपी से सटे बिहार में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। बुधवार को भी पटना के कुछ इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। वहीं आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: क्या दिल्ली में आज होगी बारिश? यूपी-बिहार से पहाड़ों तक कैसा रहेगा मौसम, जानिए वेदर अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: क्या दिल्ली में आज होगी बारिश? यूपी-बिहार से पहाड़ों तक कैसा रहेगा मौसम, जानिए वेदर अपडेट