Aaj ka Mausam: रजाई तैयार रखिए! आ रही है कड़ाके की ठंड, दिल्ली से पहाड़ तक सिहरन का असर

Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और पहाड़ों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। अगले 2-3 दिन में तापमान में गिरावट होगी। इसके साथ ही यूपी-बिहार में भी कोहरा छाने लगा है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड6 Nov 2025, 06:57 AM IST
आज का मौसम अपडेट
आज का मौसम अपडेट

Aaj ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों तक ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन में तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी और चल रही ठंडी हवाएं कड़ाके की ठंड का एहसास करवाएंगी। यूपी-बिहार में भी सुबह-शाम आसमान में कोहरा छाने लगा है, जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि सुबह के वक्त हल्की धुंध दिखाई देगी, लेकिन दिन होते-होते मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा। आज पूरे दिन बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिन भर मौसम शुष्क रहेगा लेकिन शाम से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें | टैक्सी ड्राइवर ने कर दिया कमाल, खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी

यूपी-बिहार में ठंड का असर

यूपी-बिहार में मौसम अब बदलने वाला है। पंखा-AC चलाकर सोने वालों को अब रजाई कंबल की जरूरत जल्द ही पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो- तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जो कड़ाके की ठंड का एहसास करवाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। इतना ही नहीं अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। वहीं बिहार में भी आज दिन में आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि सुबह-शाम हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें | बिस्किट बनाने वाली इस कंपनी ने किया कमाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 23% बढ़ा

पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम

मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर भी तापमान गिरने लगा है। इतना ही नहीं पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली,टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से वहां ठंड बढ़ने की संभावना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: रजाई तैयार रखिए! आ रही है कड़ाके की ठंड, दिल्ली से पहाड़ तक सिहरन का असर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: रजाई तैयार रखिए! आ रही है कड़ाके की ठंड, दिल्ली से पहाड़ तक सिहरन का असर